WWE की 7 अपराजित स्ट्रीक जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे

बॉबी लैश्ले और सीएम पंक
बॉबी लैश्ले और सीएम पंक

#2 WWE में ड्रू मैकइंटायर की अपराजित स्ट्रीक

ड्रू मैकइंटायर अपने WWE करियर का बेस्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। WrestleMania 36 में जीत हासिल करके उन्होंने टॉप पर पहुंचने की अपनी इच्छा को पूरा किया था। 2009 में ही विंस मैकमैहन ने मैकइंटायर को भविष्य का वर्ल्ड चैंपियन बता दिया था। अगस्त 2009 में हील के रूप में डेब्यू करने के बाद मैकइंटायर की स्ट्रीक शुरु हुई थी। मैकइंटायर का पहला सिंगल्स हार फरवरी 2010 में केन के खिलाफ आया था।

#1 WWE चैंपियनशिप के साथ सीएम पंक का शानदार अपराजित स्ट्रीक

सीएम पंक के WWE करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि WWE चैंपियन के रूप में उनके द्वारा बिताए गए 434 दिन रहे। Survivor Series 2011 में अल्बर्टो डेल रियो को हराकर पंक ने चैंपियनशिप जीती थी और इसी के साथ उनकी स्ट्रीक भी शुरु हुई थी। मई 2012 में पंक ने डेनिएल ब्रायन के खिलाफ पिनफॉल से पहला मैच गंवाया था। Royal Rumble 2013 में पंक ने आखिरकार अपना WWE चैंपियनशिप द रॉक के खिलाफ गंवा दिया था। हालांकि, पंक का यह सफर अदभुत रहा था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now