WWE में आने वाले हर एक रेसलर का सपना कंपनी में नाम कमाने के साथ-साथ टाइटल जीतने का भी सपना होता है। हालांकि, सभी सुपरस्टार्स के सपने पूरे नही होते हैं और कुछ रेसलर्स अपने पूरे करियर में मेन इवेंट में जगह नही बना पाते हैं लेकिन उनमें से अधिकतर रेसलर्स मिड कार्ड जीतने में कामयाब रहते हैं।
ये भी पढ़ें: WWE में हुए सभी 5 इन्फर्नो मैचों की रैंकिंग पर एक नजर
आपको बता दें, इस वक्त रोस्टर में कई ऐसे सुपरस्टार्स जिन्हें कंपनी में लंबा समय बिताने के बाद भी अभी तक एक भी टाइटल जीतने का मौका नही मिला है और इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 8 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं।
8- WWE सुपरस्टार हम्बर्टो कारिलो

NXT और 205 लाइव में थोड़ा समय बिताने के बाद हम्बर्टो कारिलो को 2019 WWE ड्राफ्ट में RAW का हिस्सा बनाया गया था। हालांकि, RAW में अपने डेब्यू मैच में ही कारिलो को सैथ रॉलिंंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: 5 पूर्व इन-रिंग परफॉर्मर जिन्हें साल 2021 में WWE में मैनेजर के रूप में वापसी करनी चाहिए
इसके बाद क्राउन ज्वेल 2019 में वह एजे स्टाइल्स को यूएस चैंपियनशिप मैच में हराने में नाकाम रहे थे। कारिलो को WWE में अपने कजिन एंजेल गार्जा जितनी सफलता नही मिली और वर्तमान समय में वह WWE मेन इवेंट का हिस्सा हैं।
7- WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन

लिव मॉर्गन ने साल 2017 में रायट स्कवॉड के रूप में शानदार डेब्यू किया था, हालांकि, इसके बाद उनके लिए चीजें अच्छी नही रही और वह कहीं खो गई। इसके बाद शार्लेट फ्लेयर से हारने के बाद वह 1 साल के लिए WWE से दूर रही और उन्होंने वापसी के बाद भी कुछ खास नही किया। वर्तमान समय में लिव मॉर्गन SmackDown में रूबी रायट के टीम का हिस्सा हैं और वह बड़े मौके का इंतजार कर रही हैं।
6- WWE स्टार डैना ब्रूक

डैना ब्रूक ने साल 2013 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और 3 साल NXT में गुजारने के बाद उन्होंने मेन रोस्टर में डेब्यू किया। हैरानी की बात यह है कि डैना ब्रूक ने मेन रोस्टर में अपने डेब्यू मैच में बैकी लिंच को हराया था। बैकी लिंच वर्तमान समय में बड़ी सुपरस्टार बन चुकी हैं जबकि डैना ब्रूक ने WWE में अभी तक एक भी टाइटल नहीं जीत पाई है।
5- WWE सुपरस्टार टी-बार

डॉमिनिक डाइजाकोविच ने NXT में काफी नाम कमाया था लेकिन उन्हें वहां टाइटल जीतने का मौका नही मिला था। वर्तमान समय में डॉमिनिक रेट्रीब्यूशन के टी-बार के रूप में मेन रोस्टर का हिस्सा हैं। अगर WWE आने वाले समय में रेट्रीब्यूशन को सही तरह बुक करती है तो टी-बार को कंपनी में पहली बार चैंपियन बनने का मौका मिल सकता है।
4- WWE विमेंस स्टार लेसी इवांस

लेसी इवांस ने मेन रोस्टर में आने के बाद बैकी लिंच जैसी बड़ी सुपरस्टार के साथ फ्यूड किया। इसके बाद उन्होंने सउदी अरब में नटालिया के खिलाफ मैच लड़कर इतिहास रचा था। हालांकि, इवांस को बेली और साशा बैंक्स के खिलाफ SmackDown विमेंस चैंपियनशिप फ्यूड में आने का मौका मिला लेकिन वह चैंपियन बनने में नाकाम रही। इवांस काफी टैलेंटेड सुपरस्टार हैं और उम्मीद है कि उन्हें आने वाले समय में टाइटल जीतने का मौका मिलेगा।
3- WWE सुपरस्टार लार्स सुलिवन

लार्स सुलिवन का WWE करियर कंट्रोवर्सी से भरा हुआ है और आपको बता दें, उन्होंने रेसलमेनिया 35 के बाद हुए RAW में कर्ट एंगल पर हमला करते हुए अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। इसके बाद हुई इंजरी के कारण वह करीब एक साल तक एक्शन से दूर रहे। हालांकि, सुलिवन ने अक्टूबर 2020 में वापसी करते हुए जैफ हार्डी को हराया था लेकिन इसके बाद से वह एक बार फिर WWE टेलीविजन से गायब हो गए हैं।
2- WWE सुपरस्टार ओटिस

ओटिस को मैंडी रोज के साथ रोमांटिक एंगल का हिस्सा बनाकर उन्हें WWE में बड़ा पुश मिला था। इसके बाद वह रेसलमेनिया 36 में डॉल्फ जिगलर को हराने में कामयाब रहे थे। जल्द ही, वह मिस्टर मनी इन द बैंक भी बने, हालांकि, मिज ने हैल इन सैल में उन्हें हराकर ब्रीफकेस उनसे जीत लिया था।
वर्तमान समय में भी ओटिस मिड कार्ड में काफी अच्छा कर रहे हैं और अगर वह अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस जारी रखते हैं तो जल्द ही वह कंपनी में अपना पहला टाइटल जीत सकते हैं।
1- WWE विमेंस स्टार लाना

लाना ने साल 2014 में रुसेव के साथ मेन रोस्टर डेब्यू किया था और इसके 3 साल बाद लाना को WWE में मैच लड़ने का मौका मिला। साल 2017 में पहला मैच लड़ने से लेकर आज तक लाना के इन-रिंग स्किल्स में काफी सुधार आ चुका है और वह हाल ही में नाया जैक्स और शायना बैजलर के खिलाफ विमेंस टैग टीम चैपिंयनशिप पिक्चर का हिस्सा थी।
अगर स्टोरीलाइन इंजरी के जरिए उन्हें TLC 2020 में हुए मैच से बाहर नही किया जाता तो शायद वर्तमान समय में वह विमेंस टैग टीम चैंपियन होती।