9 WWE सुपरस्टार्स जो डेब्यू के एक साल के अंदर ही चैंपियन बन गए 

फिन बैलर
फिन बैलर

6- एजे स्टाइल्स को WWE चैंपियन बनने में केवल 231 दिन लगे

Ad
एजे स्टाइल्स
एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स ने WWE रॉयल रंबल 2016 में डेब्यू किया था, हालांकि, वह रॉयल रंबल जीतने में नाकाम रहे थे लेकिन फैंस को उनकी परफॉर्मेंस काफी पसंद आई थी। डेब्यू के आठ महीने बाद बैकलैश 2020 पीपीवी में स्टाइल्स नेे डीन एम्ब्रोज को हराकर WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया था।

Ad

द फिनोमेनल वन आज भी WWE का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और यह बात तो पक्की है कि संन्यास लेने से पहले और भी कई बार WWE चैंपियनशिप पर कब्जा करेंगे।

5- योकोजुना ने केवल 173 दिनों में जीती WWE चैंपियनशिप

योकोजुना
योकोजुना

साल 1992 में WWE में डेब्यू करने वाले योकोजुना रॉयल रंबल 1993 में रैंडी सैवेज को एलिमिनेट कर रॉयल रंबल मैच जीतने में कामयाब रहे थे। इसके बाद रेसलमेनिया 19 में वह अपने मैनेजर मिस्टर फूजी की मदद से ब्रेट हार्ट को हराकर WWE चैंपियन बने थे।

हालांकि, योकोजुना उसी शो के दौरान अपना टाइटल हार गए थे लेकिन इसके कुछ महीनों बाद वह एक बार फिर चैंपियन बने। योकोजुना अब इस दुनिया में नही है और आपको बता दें, इंडीपेंडेंट रेसलिंग के यूरोपियन टूर के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications