डब्लू डब्लू ई (WWE) NXT चैंपियन एडम कोल इस समय कई कारणों से चर्चा में बने हुए है। हाल ही में उन्हें WWE NXT चैंपियन रहते हुए एक साल हो गया है। ये काफी बड़ी सफलता उन्होंने हासिल की है। WWE NXT में इतने लंबे समय तक चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड भी अब एडम कोल के नाम हो गया है। एडम कोल ने इतिहास रच दिया है। इसके अलावा वो अभी अपने डब्लू डब्लू ई (WWE) कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी चर्चा में बने हुए है।ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ मैच में जॉन सीना को जबरदस्त बू मिलीकाफी टाइम से ये खबरें आ रही थी कि इस साल अगस्त में एडम कोल का WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है। और ये भी खबरें आ रही थी कि वो इसके बाद कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करेंगे। लेकिन अब Rajah की रिपोर्ट के अनुसार एडम कोल ने मल्टी ईयर कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ साइन कर लिया है।WWE NXT चैंपियन एडम कोल का कॉन्ट्रैक्टHere’s the deal. As NXT Champion, I have never settled or gotten comfortable. But there are certain days where you have to sit back and smell the roses. Today is one of those days. I am the greatest champion this brand has ever seen. And that’s #Undisputed #AdamColeBayBay pic.twitter.com/WQ9gaVXI2g— Adam Cole (@AdamColePro) May 31, 2020कई रिपोर्ट्स में ये खबरें आ रही था कि वो अब AEW में कदम रखने वाले हैं लेकिन इस रिपोर्ट के अनुसार ये सारी खबरें गलत थी और एडम कोल ने तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ फिर साइन कर लिया है। इसका मतलब ये हुआ कि एडम कोल अभी आगे भी कंपनी के साथ बने रहेंगे। वेैसे कहा जा रहा है कि ये कॉन्ट्रैक्ट साइन पहले ही हो चुका है।एडम कोल का अभी तक करियर काफी शानदार रहा है। जल्द से जल्द वो मेन रोस्टर में भी कदम रखने वाले हैं। उन्हेंं चैंपियन रहते हुए एक साल हो गया है। ये ऐतिहासिक काम उन्होंने किया है। ऐसा पहले कोई नहीं कर पाया है। जल्द ही मेन रोस्टर के ब्रांड में वो शामिल हो जाएंगे। फैंस भी चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द मेन रोस्टर में आ जाएं।ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो अपना मोमेंटम खो चुके हैं