ट्रिपल एच के फेवरेट सुपरस्टार की जल्द होगी WWE से छुट्टी, मौजूदा रिपोर्ट में करियर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

WWE सुपरस्टार एडम कोल को लेकर फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार एडम कोल को लेकर फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई

Wrestling Inc. ने WWE सुपरस्टार एडम कोल (Adam Cole) को लेकर बड़ी खबर दी है। खबर के अनुसार इस महीने के बाद एडम कोल NXT का हिस्सा नहीं रहेंगे। कुछ हफ्तों बाद ही एडम कोल का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ समय पहले कॉन्ट्रैक्ट उनका खत्म हो गया था लेकिन इसे कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ाया गया था। यानि की इस महीने के बाद एडम कोल फ्री एजेंट हो जाएंगे। इसके बाद वो किसी अन्य कंपनी में भी जा सकते हैं।

WWE सुपरस्टार एडम कोल के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अहम जानकारी सामने आई

पहले रिपोर्ट आई थी कि एडम कोल का WWE कॉन्ट्रैक्ट साल 2024 तक है लेकिन Wrestling Inc. ने इस बात पर मुहर लगा दी कि उनक कॉन्ट्रैक्ट इस महीने ही खत्म हो जाएगा। एडम कोल के पास अब कई ऑप्शन हो जाएंगे और वो शायद WWE का साथ छोड़ सकते हैं।

WWE NXT में अभी तक एडम कोल ने सबसे अच्छा काम किया और हर हफ्ते फैंस की नजरें उनकी ऊपर रहती हैं। ट्रिपल एच के फेवरेट रेसलर वो माने जाते हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि एडम कोल इस समय कंपनी से नाराज चल रहे हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो वो WWE के साथ आगे नजर नहीं आएंगे।

NXT TakeOver 36 में एडम कोल चैंपियनशिप मैच चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस इवेंट में समोआ जो के साथ कैरियन क्रॉस का मुकाबला होगा। इस बात से भी एडम कोल पिछले हफ्ते गुस्से में नजर आए। AEW की नजरें भी एडम कोल के ऊपर होंगी। अगर कोल WWE से जाएंगे तो फिर AEW में ही वो नजर आएंगे।

एडम कोल ने अभी तक जिस तरह काम किया वो काबिलेतारीफ है। ट्रिपल एच उन्हें इतनी आसानी से जाने नहीं देंगे। कुछ महीने पहले WWE ने समोआ जो को रिलीज कर दिया था। ट्रिपल एच की जिद की वजह से WWE ने दोबारा उनकी वापसी कराई। एडम कोल का रूतबा भी कुछ इस तरह का ही है। ट्रिपल एच जानते हैं कि वो फ्यूचर में बहुत बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। कुछ हफ्तों बाद ये चीज क्लियर हो जाएगी कि एडम कोल WWE के साथ रहेंगे या नहीं।

Quick Links