Adam Pearce Provides Update: WWE रॉ (Raw) का हालिया एपिसोड काफी शानदार था। अब इसको मिस करने वाले एक दिग्गज ने अहम जानकारी देते हुए हैरान करने वाला कारण बताया है। उन्होंने सामने से आकर फैंस का शुक्रिया किया है। यह सब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा है। वहीं ध्यान देने वाली बात यह है कि यह रिंग में काम नहीं करते हैं, बल्कि एक अलग रूप से रिंग में होने वाले सारे एक्शन को कंट्रोल करते हैं। वह अक्सर टीवी पर भी नजर आते हैं, और रेसलर्स का अंदाज उन्हें अक्सर परेशानी में डाल देता है।
एडम पीयर्स आखिरी Raw एपिसोड में नजर नहीं आए थे। उन्होंने शो से पहले अपनी गैरमौजूदगी की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि SmackDown जनरल मैनेजर निक एल्डिस उनकी जगह कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया था कि वह डॉक्टर के हुक्म का पालन कर रहे थे। अब एडम ने इस पूरी स्थिति पर अपना पक्ष रखते हुए एक फोटो के जरिए बताया है कि वह फैंस के प्रति आभार प्रकट करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिक्र किया कि सबकुछ ठीक है। एडम पीयर्स ने लिखा,
"मैं खुद को मिले सभी मैसेज और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करता हूं। सबकुछ ठीक है।"
आप एडम पीयर्स का सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:
WWE Raw में Backlash 2025 में होने वाले कौन से मुकाबले घोषित किए गए?
WWE Raw के दौरान विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन लायरा वैल्केरिया और बैकी लिंच का एक सिंगल्स टाइटल मैच Backlash 2025 के लिए कंफर्म हुआ था। वहीं पैट मैकेफी और गुंथर के बीच अगले महीने होने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए ऑफिशियल हो गया था। आपको बताते चलें कि अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए रैंडी ऑर्टन द्वारा जॉन सीना को कुछ समय पहले ही चैलेंज किया गया था। यह स्टोरी अब बहुत शानदार हो चली है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में फैंस को इन स्टोरी में क्या बदलाव होते हुए देखने को मिलता है, और 10 मई 2025 को सेंट लुईस, मिज़ूरी में होने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट में किस मुकाबले को जगह मिलती है।