WWE स्मैकडाउन(SmackDown) में इस हफ्ते रोमन रेंस(Roman Reigns) को नया प्रतिद्वंदी मिल गया है। ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस के अगले प्रतिद्वंदी के लिए गौंटलेट मैच का आयोजन हुआ। WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स(Adam Pearce) ने भी इसमें हिस्सा लिया। और अंत में उन्होंने ही ये मैच जीत लिया। अब रॉयल रंबल(Royal Rumble) में रोमन रेंस और एडम पीयर्स के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच तय हो गया है। ये भी पढ़ें:- SmackDown Results: रोमन रेंस का जबरदस्त तरीके से फूटा गुस्सा, WWE को मिले नए चैंपियंसरोमन रेंस के दुश्मन ने कही बड़ी बातरोमन रेंस के अगले दुश्मन एडम पीयर्स होंगे ये किसी को पता नहीं था। और ये चीज काफी चौंकाने वाली भी रही है। एडम पीयर्स ने भी अब टाइटल शॉट मिलने पर ट्विटर पर कमेंट किया है। 𝐖𝐨𝐫𝐤 𝐡𝐚𝐫𝐝.𝐓𝐫𝐞𝐚𝐭 𝐩𝐞𝐨𝐩𝐥𝐞 𝐟𝐚𝐢𝐫𝐥𝐲.𝐄𝐚𝐫𝐧 𝐫𝐞𝐬𝐩𝐞𝐜𝐭.𝐇𝐞𝐫𝐞’𝐬 𝐭𝐨 𝐨𝐧𝐞 𝐦𝐨𝐫𝐞 𝐝𝐚𝐲 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐬𝐮𝐧. 🙏 https://t.co/k4EmUBDVG7— Adam Pearce (@ScrapDaddyAP) January 9, 2021करीब छह साल बाद रिंग में एडम पीयर्स मुकाबले के लिए उतरेंगे। ये बहुत बड़ी बात उनके लिए है। ट्विटर पर उन्होंने अपनी मेहनत के बारे में बात की है। एडम पीयर्स इस मैच के लिए अब काफी उत्साहित है। वैसे एडम पीयर्स पहले NWA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं। ज्यादातर प्रोड्यूूसर के रूप में उन्होंने काम किया है। WWE में ऑन स्क्रीन वो अथॉरिटी फीगर के रूप में काम करते हैं।यह भी पढ़ें: WWE SmackDown में रोमन रेंस ने जबरदस्त चीटिंग करते हुए 104 किलो के फेमस सुपरस्टार का किया बहुत ही बुरा हालSmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस ने ही एडम पीयर्स को मैच जीताने में मदद की थी। गौंटलेट मैच के अंत में नाकामुरा बचे हुए थे। उन्होंने सभी के एलिमिनेट कर दिया था। लेकिन नाकामुरा के ऊपर रोमन रेंस और जे उसो ने बुरी तरह हमला कर दिया था। नाकामुरा की हालत बिल्कुल खराब हो गई थी। इसके बाद एडम पीयर्स को रोमन रेंस ने नाकामुरा के ऊपर रखा और बैल बजाने को कहा। इस तरह एडम पीयर्स की जीत हुई। अब ये तय हो गया है कि रोमन रेंस और एडम पीयर्स के बीच बड़ा मुकाबला होने वाला है। 31 जनवरी को Royal Rumble का आयोजन होगा। इससे पहले ब्लू ब्रांड के एपिसो़ड भी होंगे। और यहां इस मैच के लिए कुछ नई शर्त भी जोड़ी जा सकती है। फिलहाल टाइटल शॉट मिलने पर एडम पीयर्स काफी खुश है। Royal Rumble में वो अब किस तरह रोमन रेंस को संभालते हैं ये देखने वाली बात होगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।