रोमन रेंस को बड़ा धोखा देने के बाद एडम पीयर्स की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

केविन ओवेंस को देखकर गुस्से में रोमन रेंस
केविन ओवेंस को देखकर गुस्से में रोमन रेंस

इस हप्ते स्मैकडाउन(SmackDown) में रोमन रेंस(Roman Reigns) को एडम पीयर्स(Adam Pearce) ने बड़ा धोखा दिया। रॉयल रंबल(Royal Rumble) में होने वाले यूनिवर्सल टाइटल मैच में अब बड़ा बदलाव हो गया है। एडम पीयर्स की जगह अब रोमन रेंस का सामना केविन ओवेंस(Kevin Owens) करेंगे। ये बात सुनकर रोमन रेंस काफी गुस्से में ब्लू ब्रांड के एपिसोड में नजर आए।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 WWE दिग्गज जिनके साथ अंडरटेकर के मैच को पूरी दुनिया देखना चाहती है

रोमन रेंस के मैच में बदलाव के बाद एडम पीयर्स की प्रतिक्रिया

रोमन रेंस के टाइटल मैच में बदलाव के बाद एडम पीयर्स ने भी ट्विटर पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। दरअसल पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में गौंटलेट मैच हुआ था। इस मैच में एडम पीयर्स ने जीत हासिल की थी। ये मैच रोमन रेंस के Royal Rumble में प्रतिद्वंदी को लेकर हुआ था। रोमन रेंस ने ही एडम पीयर्स को मैच जीतने में मदद की थी।

इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में इन दोनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइऩ हुआ था। दोनों रिंग केे अंदर आए। एडम पीयर्स ने सबसे पहले इस कॉन्ट्रैक्ट को साइन किया, फिर रोमन रेंस ने भी लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट को साइन कर दिया था। एडम पीयर्स इसके बाद कॉन्ट्रैक्ट लेकर वापस जा रहे थे और इस दौरान वो लंगड़ा रहे थे। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो मेडिकल क्लीयर नहीं है। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर रोमन रेंस भी हैरान रह गए। एडम पीयर्स ने कहा कि रोमन रेंस का मैच WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए केविन ओवेंस के खिलाफ होगा।केविन ओवेंस ने आकर फिर कॉन्ट्रैक्ट में साइन किया।

ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जो WWE में वापस आना चाहते हैं और 3 जो नहीं आना चाहते

एडम पीयर्स ने ट्विटर पर GIF डालकर ये बताया कि ये शतरंज में उनकी सबसे बड़ी चाल थी।

Ad

Royal Rumble में अब रोमन रेंस का सामना एक बार फिर केविन ओवेंस के साथ होगा। दोनोें के बीच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच होगा। केविन ओवेंस इससे पहले भी रोमन रेंस को कई बार चुनौती दे चुके हैं। रोमन रेंस पहले काफी खुश थे क्योंकि एडम पीयर्स उनके लिए काफी कमजोर प्रतिद्वंदी थे। लेकिन अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। जब केविन ओवेंस की एंट्री हुई तो रोमन रेंस के चेहरे पर काफी निराशा देखी गई थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications