WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो को AEW की तरफ से मिला बहुत बड़ा ऑफर

Enter caption

WWE सुपरस्टार रे मिस्टीरियो हाल ही में कई कारणों से चर्चाओं में है। पहले ये खबर आई थी कि अभी जो भी काम WWE के साथ रे मिस्टीरियो कर रहे हैं वो बिना कॉन्ट्रैक्ट के कर रहे हैं। रे मिस्टीरियो की पुरानी डील खत्म हो चुकी है। लेकिन पिछले महीने WWE के साथ रे मिस्टीरियो ने तीन साल का कॉन्ट्रैेक्ट साइन कर लिया है। इसके बाद भी अब रे मिस्टीरियो काफी चर्चा में आ गए है। लगातार उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बात हो रही है।

Ad

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रेट्रीब्यूशन को लाना WWE की सबसे बड़ी गलती थी

WWE सुपरस्टार रे मिस्टीरियो का कॉन्ट्रैक्ट

WWE समरस्लैम में रे मिस्टीरियो के बेट डॉमिनिक ने अपना रिंग में डेब्यू कर लिया है। सैथ रॉलिंस के साथ डॉमिनिक का डेब्यू मैच हुआ था। अभी तक जितने भी मैच डॉमिनिक के हुए है सभी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। फैंस को इनका मैच काफी पसंद आया है। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को भी डॉमिनिक का मैच पसंद आया। अब वो उन्हें पुश देना चाहते हैं।

youtube-cover
Ad

रेसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के डेव मैल्टजर के अनुसार AEW ने रे मिस्टीरियो को एक बड़े कॉन्ट्रैक्ट का ऑफर दिया है लेकिन रे मिस्टीरियो ने इस कॉन्ट्रैक्ट को लेने से मना कर दिया है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रे मिस्टीरियो हमेशा से WWE के प्रति वफादार रहे हैं इसलिए वो यहां से कहीं नहीं जाएंगे। अभी तीन साल की डील भी उन्होंने साइन की है। तब तक वो कहीं नहीं जाने वाले हैं।

मनी इन द बैंक 2020 के बाद से ही रे मिस्टीरियो सभी की नजरों में है। तब से अभी तक सैथ रॉलिंस और बडी मर्फी के साथ उनकी फ्यूड चल रही है। एक्सट्रीम रूल्स में ऑय फॉर एन ऑय मैच सैथ रॉलिंस और रे के बीच मैच हुआ था। सैथ रॉलिंस ने यहां उनकी आंख पर बुरी तरह हमला कर दिया था। डॉमिनिक और सैथ रॉलिंस की फ्यूड में भी रे मिस्टीरियो लगातार बीच में आए। कैंडी स्टिक का इस्तेमाल इस लड़ाई में बहुत बार हुआ था।

अब सैथ रॉलिंस और मर्फी के बीच भी दिक्कत आ गई है। इसका फायदा रे मिस्टीरियो की फैमिली ने पिछले हफ्ते उठाया और बुरी तरह मर्फी को पीटा। अभी ये फ्यूड आगे जाएगी। फिलहाल ये अच्छी खबर है कि रे मिस्टीरियो ने AEW द्वारा मिले इस कॉन्ट्रैक्ट को मना कर दिया है।

ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिन्हें सोशल मीडिया के कारण WWE ने निकाला

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications