'काश'-WWE में Brock Lesnar के दुश्मन रहे स्टार का छलका दर्द, इस चीज को लेकर जताई भारी निराशा

WWE
पूर्व WWE सुपरस्टार की बड़ी प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Bobby Lashley Thought About Working Tag Team With Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और बॉबी लैश्ले की समान कद-काठी को देखते हुए हमेशा उनकी तुलना की जाती रही है। WWE में इन दोनों का इतिहास तगड़ा रहा है। लैश्ले अब AEW का हिस्सा हैं। साल 2022 में बॉबी और लैसनर की खतरनाक राइवलरी रही थी। Royal Rumble 2022 में लैश्ले ने ब्रॉक को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। मुकाबले में रोमन रेंस ने आकर द बीस्ट के ऊपर अटैक किया था। बॉबी ने इस बार लैसनर के साथ टैग टीम में काम ना कर पाने को लेकर निराशा जताई है। उनका दर्द छलकता हुआ नज़र आया।

Ad
Ad

SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ मुकाबले में ब्रॉक लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से WWE टीवी पर लैसनर नज़र नहीं आए। मौजूदा समय में उनकी वापसी को लेकर लगातार अफवाहें सामने आ रही हैं। कभी भी उनकी एंट्री देखने को मिल सकती है। कुछ समय पहले ट्रिपल एच ने कहा था कि WWE में ब्रॉक की वापसी उनके ऊपर ही निर्भर करती हैं। द गेम ने ये भी बताया था कि द बीस्ट जब चाहेंगे तब एंट्री कर सकते हैं। अब देखना होगा कि वो कब WWE रिंग में आकर फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हैं।

हाल ही में Chris Van Vliet के Insight शो में गेस्ट बनकर पूर्व WWE स्टार बॉबी लैश्ले नज़र आए। उन्होंने ब्रॉक लैसनर के साथ WWE में टीम बनाने को लेकर कहा,

मैं ब्रॉक लैसनर के साथ और भी बहुत कुछ करना चाहता था। काश हम वो चीज कर पाते जो कर सकते थे। हमें जरूर करना चाहिए था। हम दोनों टैग टीम के रूप में सामने आ सकते थे। जब हमने साथ में काम किया तो वो बेबीफेस थे और मैं हील था। इससे पता चल सकता था कि हम एक-दूसरे से फाइट के लिए कैसे तैयार हुए। दोनों ने कुछ अलग करके दिखाया। ये 'रॉकी' स्टोरी की तरह हो सकता था। अगर वो चाहते तो हमें एक साथ रख सकते थे। हमारा रोड वॉरियर्स की तरह रन हो सकता था। पॉल हेमन हमें साथ रखने का तरीका ढूंढ सकते थे। हम टैग टीम टाइटल भी हासिल करते। हम दोनों को महान कहा जाता। ब्रॉक और मैं अन्य लोगों के साथ मिलकर अच्छे मैच दे सकते थे।

youtube-cover
Ad

क्या WWE Royal Rumble 2025 में ब्रॉक लैसनर करेंगे वापसी?

ब्रॉक लैसनर Royal Rumble 2025 में वापसी कर बड़ा तोहफा दे सकते हैं। WWE में उनकी एंट्री के लिए वो परफेक्ट स्थान रहेगा। कंपनी को इस बारे में विचार करना चाहिए। वैसे ट्रिपल एच और उनकी टीम के दिमाग में कोई ना कोई प्लान द बीस्ट को लेकर जरूर चल रहा होगा। आने वाले कुछ महीनों में उनकी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications