WWE के मौजूदा स्टार को एक मिनट के अंदर AEW रेसलर ने हराया, देखें मजेदार वीडियो

Ujjaval
WWE स्टार रिया रिप्ली की मजेदार वीडियो आई सामने (Photo: WWE.com)
WWE स्टार रिया रिप्ली की मजेदार वीडियो आई सामने (Photo: WWE.com)

Rhea Ripley-Buddy Matthews Challenge Video: रिया रिप्ली (Rhea Ripley) मौजूदा समय में WWE ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय विमेंस स्टार्स में से एक हैं। वो मुख्य स्टोरीलाइन का हिस्सा रहती हैं और फैंस द्वारा उन्हें तगड़ा रिएक्शन मिलता है। उन्होंने इस साल ही AEW स्टार बडी मैथ्यूज़ (Buddy Matthews) से शादी की थी। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और साथ में तस्वीरें पोस्ट करते हैं। अब उन्होंने एक रोचक चैलेंज वीडियो डाली है।

Ad

रिया रिप्ली और बडी मैथ्यूज़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जबरदस्त वीडियो पोस्ट की। असल में यह एक चैलेंज वीडियो है। इसमें दोनों को सबसे पहले 1 बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और ड्रिंक खत्म करना था और यह चीज एक मिनट के अंदर होनी चाहिए थी। यहां पर बडी मैथ्यूज़ को एकतरफा जीत मिली।

उन्होंने यह तीनों ही आयटम्स काफी जल्दी खत्म कर लिए, इतनी देर में रिया रिप्ली बर्गर भी नहीं खत्म कर पाईं। बड़ी बात यह रही कि मौजूदा AEW स्टार ने एक मिनट के अंदर यह अनोखा कारनामा कर दिया। यह वीडियो काफी मनोरंजक साबित हुई और कई फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। कैप्शन द्वारा उन्होंने बताया कि यह चैलेंज कुछ हफ्तों पहले रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा,

"बर्गर चैलेंज! एक मिनट के अंदर 1 चीज़ बर्गर, फ्राइज और ड्रिंक खत्म करनी है। कुछ हफ्तों पहले रिकॉर्ड किया गया था।"

आप नीचे यह मजेदार वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE में रिया रिप्ली इस समय क्या कर रही हैं?

रिया रिप्ली पिछले कुछ महीनों से लिव मॉर्गन के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। उन्होंने विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने की काफी कोशिश की है लेकिन सफल नहीं हुईं। लिव मॉर्गन के साथ अभी डॉमिनिक मिस्टीरियो और राकेल रॉड्रिगेज़ हैं, जो उनकी मदद कर रहे हैं। अगले PLE, WWE Crown Jewel 2024 में लिव मॉर्गन का सामना WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स से होने वाला है। इस मैच में विजेता को Crown Jewel विमेंस चैंपियनशिप जीतने का मौका मिलेगा। इस मैच के बाद रिया रिप्ली दोबारा लिव के पीछे जा सकती हैं। फैंस का भी पूरा सपोर्ट रिप्ली के पास है और इसी के चलते देखना होगा कि रिया वो टाइटल कब हासिल करने में सफल होती हैं, जो उन्होंने कभी हारा ही नहीं है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications