WWE Crown Jewel के लिए 2 ऐतिहासिक मुकाबलों का ऐलान, चैंपियंस की जंग में कौन मारेगा बाजी?

WWE
WWE Crown Jewel 2024 में होंगे तगड़े मुकाबले (Photo: WWE.com)

Two Matches Offically Announced Crown Jewel: WWE Crown Jewel 2024 का आयोजन 2 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। कंपनी इसकी तैयारी में जुट गई है। दो बड़े ऐतिहासिक मुकाबलों का ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया गया है। ट्रिपल एच (Triple H) ने खुद इसकी जानकारी देते हुए हुंकार भर दी है। दरअसल Bad Blood 2024 में हुए खास सैगमेंट के दौरान द गेम ने Crown Jewel को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने मेंस और विमेंस दोनों के लिए दो चैंपियन बनाम चैंपियन मैचों की घोषणा की थी। ये भी बताया गया था कि मुकाबला जीतने वाला सुपरस्टार Crown Jewel चैंपियनशिप अपने नाम करेगा।

Ad

WWE Raw के मेन इवेंट में इस हफ्ते गुंथर ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड की। दोनों ने फैंस को शानदार मुकाबला दिया। अंत में गुंथर ने धमाकेदार अंदाज में अपने टाइटल को रिटेन किया। यहां से अब ये क्लियर हो गया है कि Crown Jewel में गुंथर का सामना मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स से होगा। रेड ब्रांड में इस बार रोड्स ने आकर गुंथर को कंफ्रंट भी किया। वहीं WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स की टक्कर विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन से होगी। अब देखना होगा कि चैंपियंस की जंग में जीत किसे मिलेगी।

ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया पर दोनों मुकाबलों की घोषणा करते हुए लिखा,

एक बिल्कुल नई लिगेसी की शुरूआत को मार्क करने वाली दो बड़ी टक्करें। पहली बार Crown Jewel चैंपियंस को रियाद, सऊदी अरब में 2 नवंबर को ताज पहनाया जाएगा।
Ad

क्या WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस का दिखेगा जलवा?

Crown Jewel 2024 को लेकर इस बार फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। हमेशा की तरह बड़े मुकाबले शो में देखने को मिलेंगे। WWE द्वारा आने वाले हफ्तों में कुछ और बड़े मुकाबलों का ऐलान किया जाएगा। रोमन रेंस और द रॉक के ऊपर सभी की नज़रें टिकी होंगी। देखना होगा कि इन दोनों स्टार्स का जलवा सऊदी अरब में देखने को मिलेगा या नहीं। द ग्रेट वन ने हाल ही में हुए Bad Blood 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट में शानदार वापसी की। स्टेज एरिया से उन्होंने कोडी रोड्स, रोमन रेंस और जिमी उसो को घूरकर देखा। उनका अगला कदम क्या होगा इसके बारे में अभी तक किसी को कुछ पता नहीं है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications