AEW सुपरस्टार क्रिस जैरिको (Chris Jericho) ने हाल ही में फोर्ब्स (Forbes) के साथ इंटरव्यू के दौरान WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 के मेन इवेंट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व WWE सुपरस्टार ने कहा कि उन्होंने शो को पसंद किया और यह काफी कूल था।यह भी पढ़ें: WWE में ब्रॉक लैसनर के आखिरी मैच से पहले पॉल हेमन ने उन्हें क्या कहा थायूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस, डेनियल ब्रायन और ऐज के बीच हुए मेन इवेंट की उन्होंने सराहना की। जैरिको ने बताया कि मैच के दौरान काफी कुछ हुआ, लेकिन उन्होंने मेगा इवेंट के लिए फैंस की वापसी को सबसे अधिक पसंद किया।"मैंने उन्हें स्टेडियम में देखना पसंद किया और खास तौर से उन सभी लोगों के सामने काम करते देखना काफी शानदार था। रेसलिंग हमेशा ही काफी कठिन चीज रही है और यह काफी शानदार रही। यह काफी अधिक कूल थी। मैंने बैड बनी की एंट्रेंस को पसंद किया और मैंने सोचा कि यह ब्लास्ट था। मेरे ख्याल से बैड बनी का एंट्रेंस अदभुत था।"They missed their Tribal Chief. #WrestleMania#AcknowledgeMe pic.twitter.com/m6qjF9F1lQ— Roman Reigns (@WWERomanReigns) April 12, 2021यह भी पढ़ें: 4 चीजें जो WWE के बारे में फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं हैंकाफी कड़े मेन इवेंट मुकाबले में रोमन रेंस ने ऐज और डेनियल ब्रायन को एक साथ पिन करके यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। जैरिको को पूरा मैच जिस तरह से घटा वह काफी पसंद आया।WWE WrestleMania 37 में क्या हुआ?#WrestleMania 2021 is in the books. Thank you for everything, @WWEUniverse! We do it all for you.#AndStill @HeymanHustle @WWERomanReigns @WWEUsos pic.twitter.com/KHqHXuteEx— WWE WrestleMania (@WrestleMania) April 12, 2021WWE ने इस साल दो रातों में एक शानदार WrestleMania पीपीवी का आयोजन किया। SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए पहली रात को बियांका ब्लेयर ने साशा बैंक्स को हराया था। इसके अलावा एजे स्टाइल्स ने ओमोस के साथ Raw टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी और ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने थे।इवेंट में शेमस ने सात साल बाद यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीता था। बैड बनी ने अपने शानदार इन-रिंग डेब्यू और द मिज तथा जॉन मॉरिसन के खिलाफ टैग टीम मैच से सबको प्रभावित किया। WrestleMania की दूसरी रात को रिया रिप्ली ने इतिहास बनाया और NXT, NXT यूके और मेन रोस्टर पर टाइटल जीतने वाली पहली सुपरस्टार बनी हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।