WWE में नहीं होगी AEW के बड़े Superstar की वापसी, खुद किया बहुत बड़ा खुलासा

WWE, AEW, Swerve Strickland,
स्वर्व स्ट्रीकलैंड को WWE से ज्यादा AEW में सफलता मिली है (Photo: WWE.com, AEW YouTube Channel)

Swerve Strickland Didn't Want To Return To WWE: कई सुपरस्टार्स WWE छोड़ने या इस कंपनी से निकाले जाने के बाद AEW का रूख करते हुए दिखाई दे चुके हैं। इनमें से कुछ सुपरस्टार्स ने एक बार फिर WWE में वापसी कर ली है। स्वर्व स्ट्रिकलैंड (Swerve Strickland) भी एक वक्त दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी का हिस्सा हुआ करते थे। स्वर्व ने All In में AEW के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। स्ट्रिकलैंड से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान WWE में वापसी करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने वापसी से इंकार करके बड़ा खुलासा किया।

Ad

बता दें, स्वर्व स्ट्रिकलैंड को नवंबर 2021 में WWE द्वारा रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने मार्च 2022 में AEW जॉइन कर लिया था। पूर्व AEW वर्ल्ड चैंपियन ने हाल ही में The Breakfast Club को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में वापसी करने के बारे में पूछा गया। इसका जवाब देते हुए स्ट्रिकलैंड ने कहा,

"नहीं मैं WWE में वापसी नहीं करूंगा। मैं AEW को बिल्ड करके खुश हूं। मैं AEW में खुद को बिल्ड करके खुश हूं। AEW ने मुझे कुछ ऐसा दिया है जो कि शायद WWE शायद मुझे कभी दे नहीं पाएगी। मुझे इस चीज़ का गर्व है। टोनी खान ने मेरे साथ जोखिम नहीं उठाया, उन्हें पता था कि उन्हें मुझसे क्या चाहिए। उन्होंने मुझे उस पोजिशन में डालकर खुद में सुधार लाने को कहा। उन्होंने इस चीज़ की छूट दी कि मुझे किस चीज़ में सुधार लाना चाहिए। मैंने प्रोफेशनल रेसलर रहते हुए असली बिजनेसमैन बनना सीखा। AEW में मोगल पर्सनालिटी ने मुझे अपना सबसे बेहतरीन रूप और प्रोफेशनल बनने में मदद की।"
youtube-cover
Ad

AEW सुपरस्टार स्वर्व स्ट्रिकलैंड WWE में फैक्शन का हिस्सा हुआ करते थे

22 अक्टूबर 2021 को SmackDown में Hit Row फैक्शन का डेब्यू देखने को मिला था। इस फैक्शन में टॉप डोला, बी-फैब, अशांटे एडोनिस के अलावा स्वर्व स्ट्रिकलैंड भी मौजूद थे। स्वर्व को WWE में आईशिया स्कॉट के नाम से जाना जाता था। हालांकि, इस फैक्शन को मेन रोस्टर में कुछ खास सफलता नहीं मिली थी। Hit Row को मेन रोस्टर डेब्यू के करीब एक महीने बाद 18 नवंबर 2021 को WWE द्वारा रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद अगस्त 2022 में स्कॉट के बिना Hit Row की वापसी हुई। यह फैक्शन इस बार भी कुछ खास नहीं कर पाई और इसका अंत कर दिया गया। अशांटे और बी-फैब अभी भी कंपनी का हिस्सा हैं लेकिन टॉप डोला को रिलीज कर दिया गया है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications