Former AEW Champions Who Left or Released WWE: WWE और AEW दोनों ही दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी है। AEW का मौजूदा रोस्टर काफी बढ़िया है। इसका बड़ा कारण यह है कि उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट के साथ पूर्व WWE रेसलर्स को भी अपने साथ जोड़ा है। इसी बीच कुछ पूर्व WWE स्टार्स AEW में आकर वर्ल्ड चैंपियन भी बनने में सफल हुए। इसमें से कुछ को WWE ने रिलीज किया, तो कुछ खुद कंपनी छोड़कर गए। इस आर्टिकल में हम 2 पूर्व AEW चैंपियन के बारे में बात करेंगे, जिन्हें WWE ने निकाला और 2 जिन्होंने खुद कंपनी को अलविदा कहा।2- WWE ने निकाला: स्वर्व स्ट्रिकलैंड AEW में आकर हुए ज्यादा सफल View this post on Instagram Instagram Postस्वर्व स्ट्रिकलैंड के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्होंने WWE के साथ 2019 में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और उनसे सभी को काफी उम्मीदें थी। NXT में स्वर्व का प्रदर्शन बढ़िया भी रहा लेकिन मेन रोस्टर पर उन्हें उतने मौके नहीं मिले। WWE द्वारा उन्हें 18 नवंबर 2021 को रिलीज कर दिया गया। इसके बाद स्ट्रिकलैंड ने मार्च 2022 में AEW में कदम रखा।स्वर्व यहां टॉप स्टार बनने में सफल हुए और धीरे-धीरे अपना कद बढ़ाया। स्ट्रिकलैंड ने AEW Dynasty 2024 में समोआ जो को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत ली थी। स्वर्व का AEW चैंपियन के तौर पर यह रन 126 दिनों का रहा। साफ तौर पर WWE द्वारा उन्हें निकाला जाना उनके लिए फायदेमंद ही साबित हुआ।2- WWE को खुद अलविदा कहा: जॉन मोक्सली ने AEW में ज्यादा सफलता हासिल की View this post on Instagram Instagram Postडीन एम्ब्रोज़ ने 2012 में WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था और इसके बाद सालों तक वो कंपनी का हिस्सा रहे। इसी बीच वो जबरदस्त सफलता हासिल कर पाए लेकिन बाद में वो अपनी बुकिंग से निराश हुए। इस वजह से उन्होंने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया और 2019 में कंपनी को अलविदा कह दिया।उन्होंने AEW में जॉन मोक्सली नाम से 2019 में ही डेब्यू किया और इसके बाद वो कंपनी का मुख्य चेहरा बन गए। जॉन ने अभी तक 3 बार AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। उनके तीनों रन को मिला दिया जाए, तो वो अब तक कुल 347 दिनों तक टाइटल होल्ड कर चुके हैं। जॉन आगे जाकर फिर से वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत सकते हैं।1- WWE से निकाला गया: पूर्व AEW वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं समोआ जो View this post on Instagram Instagram Postसमोआ जो को WWE द्वारा दो मौकों पर रिलीज किया जा चुका है। आपको बता दें कि समोआ को 15 अप्रैल 2021 को बजट कट के दौरान निकाल दिया गया था। हालांकि, ट्रिपल एच ने जून 2021 में उन्हें दोबारा साइन किया और वो NXT का हिस्सा बने। उनका यह रन काफी छोटा रहा और WWE द्वारा उन्हें 6 जनवरी 2022 को फिर से रिलीज कर दिया गया।इसके बाद जो ने AEW में कदम रखा और यहां उनका रन बढ़िया रहा। समोआ ने Worlds End 2023 में MJF को हराकर AEW वर्ल्ड टाइटल जीता। 113 दिनों तक जो ने टाइटल होल्ड किया और स्वर्व स्ट्रिकलैंड उन्हें हराकर चैंपियन बन गए। समोआ इस समय चोटिल होने के कारण एक्शन से दूर हैं लेकिन जल्द ही उनकी वापसी हो सकती है।1- WWE को खुद अलविदा कहा, मौजूदा AEW वर्ल्ड चैंपियन हैं ब्रायन डेनियलसन View this post on Instagram Instagram Postडेनियल ब्रायन ने काफी सालों तक WWE में काम किया और जबरदस्त सफलता हासिल की। मई 2021 में डेनियल का WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था और उन्होंने नई डील साइन करने से इंकार कर दिया इसके बाद उन्होंने अपने असली नाम ब्रायन डेनियलसन से AEW में डेब्यू किया।इसके बाद से वो AEW का हिस्सा बने हुए हैं और उनका रन काफी जबरदस्त रहा है। वो कुछ समय पहले ही AEW वर्ल्ड चैंपियन बने। उन्होंने All In इवेंट में स्वर्व स्ट्रिकलैंड की बादशाहत का अंत किया और इतिहास रचते हुए चैंपियन बन गए। फैंस को उनके इस रन से काफी उम्मीद है।