इस हफ्ते का स्मैकडाउन का एपिसोड साल 2018 का लास्ट शो था। इस शो में एक्शन, ड्रामा और रोमांच के साथ साथ नया चैंपियन भी मिला। पूर्व चैंपियन एजे स्टाइल्स और विंस मैकमैहन का एक सैगमेंट भी देखने को मिला जिसमें स्टाइल्स अपने ऊपर काबू नहीं कर पाए और विंस को मुक्का जड़ दिया। दरअसल, अब विंस मैकमैहन और पूरा मैकमैहन परिवार रॉ और स्मैकडाउन को चला रहा है। विंस ने वादा किया है कि वो फैंस को नए मैच के साथ साथ नई स्टोरी भी देने वाले हैं। ऐसे में लगता है कि विंस ने इसकी शुरुआत खुद के साथ की है। विंस मैकमैहन ने भी पिछले हफ्ते कुछ मैच बुक किए थे जबकि रॉ के दौरान वो सेंटा बनकर आए और जॉन सीना की वापसी के साथ साथ स्टील केज मैच और विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप का एलान किया था। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में विंस को सिर्फ अंत में स्टाइल्स के साथ सैगमेंट में देखा गया। स्टाइल्स को विंस ने काफी कुछ बोला और उनसे कहा कि वो अपने अंदर का जानवर बाहर निकाले। विंस , स्टाइल्स को लगातार ये बोलते रहे और इसी बीच विंस ने स्टाइल्स को चांटा जड़ दिया। फिर क्या था , स्टाइल्स भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी विंस को जबरदस्त मुक्का मार दिया। विंस नीचे गिर गए और तभी बाकी ऑफिशियल्स ने आकर स्टाइल्स को बाहर किया और विंस को संभाला। WHAT did @AJStylesOrg just DO?! #SDLive pic.twitter.com/jeNGwB9hCf— WWE (@WWE) December 26, 2018अब सवाल ये सामने आता है कि क्या स्टाइल्स का करियर 2019 में खतरे में पड़ सकता है या फिर स्टाइल्स नए साल में नए हील टर्न करते हुए सामने आएंगे। जैसा की मैकमैहन वादा कर चुके हैं कि वो नई कहानी देने वाले है, तो ये एक शुरुआत हो सकती है। अब देखना होगा कि साल 2019 पूर्व WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स का करियर किस तरह करवट लेता है। Get WWE News in Hindi Here