WWE दिग्गज AJ Styles को हुआ लिस्फ्रैंक फ्रैक्चर क्या है? कबतक होगी वापसी, जानिए पूरी जानकारी

WWE
WWE SmackDown में एजे स्टाइल्स को लगा था झटका (Photo: WWE.com)

AJ Styles Potential WWE Return: एजे स्टाइल्स (AJ Styles) ने 4 अक्टूबर, 2024 को हुए SmackDown के एपिसोड में धमाकेदार वापसी की थी। हालांकि, उन्हें तब बड़ा झटका लगा जब वो गंभीर चोट का शिकार हो गए। शो में कार्मेलो हेज के खिलाफ मैच के दौरान स्टाइल्स को लिस्फ्रैंक फ्रैक्चर हो गया। स्टाइल्स की ये घर वापसी बिल्कुल भी सही नहीं रही। अभी तक उनकी वापसी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

लिस्फ्रैंक फ्रैक्चर वो चोट है जो पांव के मध्य को प्रभावित करती है। इसमें असहनीय दर्द होता है। दर्द की गंभीरता को देखते हुए स्टाइल्स को भी वही तकलीफ झेलनी पड़ी होगी जिसके कारण उन्हें अपना मैच अचानक रोकना पड़ा। मौजूदा समय में उनकी मेडिकल कंडीशन के बारे में कोई अपडेट नहीं है। लिस्फ्रैंक फ्रैक्चर का उपचार चोट की गंभीरता के आधार पर किया जाता है। अगर सर्जरी नहीं हुई तो फिर छह से आठ हफ्तों तक आराम की जरूरत पड़ती है। वहीं अगर सर्जरी हुई तो करीब छह महीने वापसी में लग जाते हैं।

इस बात की संभावना है कि स्टाइल्स अपनी चोट से उबरने के लिए करीब दो से तीन महीने के लिए WWE से बाहर रह सकते हैं। 47 साल के एजे अगले साल जनवरी में वापसी कर सकते हैं। वो मेंस Royal Rumble 2025 में धमाकेदार एंट्री कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं। तब तक उन्हें फिट होने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। कंपनी भी जरूर उनके लिए कुछ ना कुछ अच्छा प्लान बनाएगी।

WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स को चोट लगना दुर्भाग्यपूर्ण

एजे स्टाइल्स 47 साल के हो चुके हैं। वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में चोट लगना दुर्भाग्यपूर्ण है। ये देखना दिलचस्प होगा कि WWE उनकी वापसी की टाइमलाइन पर कोई ऑफिशियल अपडेट देता है या नहीं। एजे के लिए साल 2024 अभी तक ज्यादा कुछ खास नहीं रहा है। लाइमलाइट में वो ज्यादा नहीं रहे। कोडी रोड्स के साथ जरूर उनकी राइवलरी ठीक रही थी। इसके अलावा वो कुछ अलग नहीं कर पाए। स्टाइल्स की चोट के बारे में आगे जाकर कोई ना कोई बड़ी खबर जरूर आएगी। उम्मीद है कि वो जल्द वापसी कर लेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now