Create

''मैं WWE में अंडरटेकर के खिलाफ हज़ारों फैंस के सामने टाइटल मैच लड़ना पसंद करुंगा''

Ankit
अंडरटेकर
अंडरटेकर

द अंडरटेकर ने लास्ट राइड डॉक्यूमेंट्री के दौरान अपने WWE करियर को अलविदा बोल दिया था। अंडरटेकर ने ये भी साफ किया है कि WWE में अगर विंस मैकमैहन को उनकी जरुरत होगी तो वो फिर आएंगे।

ये भी पढ़ें- WWE के 5 दिग्गज जो जल्द ही रिटायर हो सकते हैं

काफी सारे फैंस और रेसलिंग के दिग्गज अंडरटेकर के रिटायरमेंट से संतुष्ट नहीं है, उनका मानना है कि जैसे ही रेसलमेनिया का सीजन फिर से आएगा उन्हें अंडरटेकर की वापसी देखने को मिलेगी। अब एजे स्टाइल्स का मानना है कि वो अंडरटेकर के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल को डिफेंड कर सकते हैं।

अंडरटेकर को लेकर WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ने क्या कहा?

विसेंट बैलट्रेन, वाइब और रेसलिंग के साथ एजे स्टाइल्स ने इंटरव्यू किया। उन्होंने सुझाव दिया कि वो अंडरटेकर के खिलाफ हजारों लोगों के सामने टाइटल डिफेंड कर सकते हैं जिससे काफी रोमांच बढ़ेगा। स्टाइल्स इसमें बिल्कुल भी हिचकिचा नहीं रहे हैं लेकिन उनका मानना है कि क्या इस सुझाव को अंडरटेकर स्वीकार करेंगे क्योंकि उन्होंने अपने करियर पर विराम लगा दिया है।

हां, अगर वो वापसी कर रहे हैं तो मैं हजारों लोगों के सामने उनसे लड़ने के लिए तैयार हूं। लेकिन उनको ये स्वीकार करना होगा। वैसे उन्होंने अपने करियर का अंत कर दिया है जिसकी मैं इज्जत करता हूं। उन्होंने सब कुछ अपने करियर में कर लिया है।
मैं तो कभी सोच भी नहीं सकता हूं कि जो उन्होंने इतने सालों से किया है। उनके पास पूरा अधिकार बोलने का है कि अब बहुत हो गया। लेकिन मैं उनको एक बार फिर से ये ऑफर देना पसंद करता हूं।

अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स ने रेसलमेनिया 36 में बोनयार्ड मैच लड़ा था। इसी के साथ अंडरटेकर ने स्टाइल्स को पराजित कर रेसलमेनिया की 25वीं जीत दर्ज की थी। रेसलमेनिया के बाद अंडरटेकर की लास्ट राइड डॉक्यूमेंट्री दिखाई और अंतिम एपिसोड में उन्होंने करियर को अलिवाद बोल दिया। खैर, फैंस मानते हैं कि डैडमेन फिर रिंग में आएंगे लेकिन कब ये तो वक्त बताएगा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ankit
Be the first one to comment