एलेक्सा ब्लिस का किरदार हफ्ते दर हफ्ते नया रूप लेता जा रहा है और इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। Raw में द मिज़ और ब्रे वायट के सैगमेंट्स के अलावा इनके बीच सिंगल्स मैच भी देखा गया।इनके बीच दुश्मनी की शुरुआत कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी। क्योंकि कुछ समय पहले Smackdown में मिज़ और वायट का आमना-सामना हो चुका है। फायरफ्लाई फनहाउस के सैगमेंट में वायट ने मिज़ के खिलाफ मैच की पुष्टि की थी।THAT LOOK! 👁👁#WWERaw @WWEBrayWyatt @AlexaBliss_WWE @TheRealMorrison pic.twitter.com/lwnQKnggK6— WWE Universe (@WWEUniverse) November 17, 2020इसके अलावा Raw में एलेक्सा ब्लिस और निकी क्रॉस की स्टोरीलाइन का अच्छा बिल्ड-अप भी देखने को मिला। ब्लिस ने पिछले हफ्ते Raw में स्पष्ट रूप से कहा था कि उन्होंने क्रॉस के बजाय फीन्ड को अपने पार्टनर के तौर पर चुना है।ये भी पढ़ें: Raw रिजल्ट्स: रोमन रेंस को लगा बड़ा झटका, WWE को मिला नया चैंपियनवहीं पूर्व WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन का मानना है कि उनकी बेस्ट फ्रेंड, द फीन्ड के चंगुल में फंस चुकी हैं। मिज़ भी वायट का सामना नहीं करना चाहते थे और उन्होंने ब्लिस को एक ऑफर भी दिया, जिसे ब्लिस ने साफतौर पर ठुकरा दिया।एलेक्सा ब्लिस ने Raw में निकी क्रॉस पर अटैक कियामिज़ के सैगमेंट में ही एलेक्सा ब्लिस ने अपनी पूर्व बेस्ट फ्रेंड निकी क्रॉस को जोरदार थप्पड़ मारा था। दोनों की झड़प में एडम पीयर्स समेत कई WWE ऑफिशियल्स को बीच-बचाव करने के लिए बाहर आना पड़ा। उसके बाद ब्रे वायट की एंट्री हुई, जो रिंग की ओर जाने से पहले क्रॉस को घूर-घूरकर देख रहे थे।🤭🤭🤭#WWERaw @AlexaBliss_WWE @NikkiCrossWWE pic.twitter.com/44jouEX808— WWE (@WWE) November 17, 2020मैच का सबसे यादगार लम्हा तब देखने को मिला जब वायट और मिज़ के बीच मैच के दौरान रिंगसाइड खड़े जॉन मॉरिसन ने वायट का पैर खींचकर उनका ध्यान भटकाने की कोशिश की।मॉरिसन बचकर भागने की कोशिश में थे लेकिन एलेक्सा ब्लिस को इस तरह का दखल पसंद नहीं आया और उन्होंने मॉरिसन पर अटैक करना शुरू कर दिया। जो इस मैच के सबसे यादगार लम्हों में से एक रहा।ये भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 16 नवंबर 2020अंत में वायट विजयी साबित हुए और ब्लिस ने बैरिकेड के ऊपर चलकर अपनी खुशी जाहिर की। आने वाले हफ्तों में निकी क्रॉस और एलेक्सा ब्लिस की स्टोरीलाइन नया मोड़ ले सकती है और उनके कैरेक्टर में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।ये भी पढ़ें: WWE Raw, 16 नवंबर 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें