WWE रॉ (Raw) सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) इस समय विवादों के घेरे में है। एलेक्सा का गिमिक इस समय किसी को पसंद नहीं आ रहा। कई लोगों का मानना है कि इस वजह से एलेक्सा को नुकसान हुआ। कई लोगों को लगता है कि वो सबसे अलग कैरेक्टर पर काम कर रही हैं। सोशल मीडिया पर हालांकि अब एलेक्सा को सपोर्ट नहीं मिल रहा और हर हफ्ते एक ही चीज उनके कैरेक्टर में नजर आ रही है। कई दिग्गजों ने भी इस चीज को लेकर एलेक्सा की आलोचना की। ट्विटर के जरिए एलेक्सा ने अब अपने आलोचकों को जवाब दिया। यह भी पढ़ें: शोक में डूबे द ग्रेट खली, WWE में रोमन रेंस के पास इतिहास रचने का मौका, ब्रॉन स्ट्रोमैन के नए लुक ने मचाया धमालWWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने दिया बड़ा बयानWWE Hell in a Cell 2021 में एलेक्सा ब्लिस का मुकाबला शायना बैजलर के साथ हुआ था। दोनों के बीच मात्र सात मिनट का ये मैच हुआ। यहां से भी काफी विवाद बढ़ गया था। फीन्ड के साथ एलेक्सा आईं तो उन्होंने अपने कैरेक्टर में बदलाव किया। ये फैंस को तब अच्छा लगा जब वो फीन्ड के साथ थीं। फीन्ड WWE टीवी से गायब हो गए और एलेक्सा का साथ छूट गया। हालांकि एलेक्सा ने कह दिया कि उन्हें मजा आ रहा है। यह भी पढ़ें:4 कारण क्यों Roman Reigns को Brock Lesnar के 504 दिनों तक WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड तोड़ना चाहिएThey can say what they want… but I’m actually having fun pic.twitter.com/5B5dz8koZ3— Lexi Kaufman (@AlexaBliss_WWE) June 23, 2021यह भी पढ़ें: WWE की 3 महिला रेसलर्स जो अपने पिता की सफलता से आगे जा सकीं और 2 जो ऐसा नहीं कर सकींइस हफ्ते Raw में निकी क्रॉस और एलेक्सा ब्लिस का मुकाबला नाया जैक्स और शायना बैजलर के साथ हुआ। निकी और एलेक्सा ने जीत हासिल कर Money in the Bank लैडर मैच के लिए क्वालिफाई कर लिया। एलेक्सा ब्लिस के इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का मिक्स्ड रिएक्शन था। ये इसलिए भी क्योंकि हर हफ्ते एलेक्सा का फैंस को एक ही रूप दिख रहा है। I don’t have superpowers. I can’t fly. I don’t have super strength. But putting on my mask, my cape, my gauntlets, my armband, my whole outfit on......makes me feel like I can try anything.I might fall down. But il get back up, each and every time. We all will. #WWERaw @WWE https://t.co/2mA8P5Yo7j— Nikki Cross (@NikkiCrossWWE) June 22, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!