4 कारण क्यों Roman Reigns को Brock Lesnar के 504 दिनों तक WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड तोड़ना चाहिए

WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप का रिकॉर्ड
WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप का रिकॉर्ड

WWE में हर दौर के कुछ मुख्य सुपरस्टार्स रहे हैं, जिन्हें अन्य रेसलर्स से थोड़ी ज्यादा तवज्जो दी जाती है। हल्क होगन (Hulk Hogan), स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Steve Asutin), जॉन सीना (John Cena) जैसे बड़े रेसलर्स अपने-अपने दौर में WWE के फेस सुपरस्टार रहे और फिलहाल ये भूमिका रोमन रेंस (Roman Reigns) निभा रहे हैं।

मगर ऐसा जरूरी नहीं कि सबसे बड़ी उपलब्धियां और रिकॉर्ड भी कंपनी के फेस सुपरस्टार के ही नाम रहें। सबसे लंबे समय तक WWE चैंपियन बने रहने की लिस्ट में सबसे ऊपर ब्रूनो सम्मार्टिनो (Bruno Sammartino) का नाम आता है, जो 2803 दिनों तक चैंपियन बने रहे थे।

ये भी पढ़ें: 4 भारतीय WWE सुपरस्टार्स और उनका मेन रोस्टर डेब्यू कैसे हुआ था

वहीं साल 2016 में WWE ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप बेल्ट का अनावरण किया। सबसे लंबे समय तक यूनिवर्सल चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के नाम है, जो 504 दिनों तक चैंपियन बने रहे थे। वहीं मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस भी जल्द ही चैंपियन रहते 300 दिन के आंकड़े को पार करने वाले हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 कारणों के बारे में कि क्यों रोमन रेंस को लैसनर का रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने कभी WWE से बाहर काम नहीं किया

रोमन रेंस WWE में इस रिकॉर्ड को पाने के हकदार हैं

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

रोमन रेंस ने साल 2012 में द शील्ड के मेंबर के रूप में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया, वहीं साल 2015 तक उन्हें कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में दिखाया जाने लगा था। आज चाहे वो हील हैं, लेकिन WWE के फेस सुपरस्टार आज भी वही हैं।

रेंस पिछले कई सालों से WWE के मुख्य सुपरस्टार होने का भार अपने कंधों पर संभाले हुए हैं। फेस सुपरस्टार की जिम्मेदारी संभालना कोई आसान काम नहीं है, क्योंकि उन्हें अन्य रेसलर्स से काफी अधिक व्यस्त कार्यक्रम से होकर गुजरना होता है। इतनी कड़ी मेहनत का फल उन्हें इस बड़े रिकॉर्ड के रूप में मिलना ही चाहिए।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स और उनकी विंस मैकमैहन से पहली मुलाकात कैसी रही

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

ऐसा मौका उन्हें दोबारा नहीं मिलेगा

ट्राइबल चीफ
ट्राइबल चीफ

ये बात बार-बार सुनने को मिलती रही है कि ब्रॉक लैसनर एक पार्ट-टाइम रेसलर हैं, इसलिए WWE को उन्हें लंबे समय तक चैंपियन नहीं बनाए रखना चाहिए। इसके बावजूद WWE ने उन्हें WrestleMania 33 में चैंपियनशिप जीत के लिए बुक करने के बाद 504 दिनों तक यूनिवर्सल चैंपियन बनाए रखने का फैसला लिया था।

इस समय रोमन रेंस का हील किरदार चरम पर है और कुछ ही दिनों में वो यूनिवर्सल चैंपियन रहते 300 दिनों के आंकड़े को पार करने वाले हैं। बढ़ते कम्पटीशन लेवल के बीच भविष्य में शायद रेंस को इतने लंबे समय तक चैंपियन बने रहने के लिए बुक ना किया जाए। यानी रेंस को लैसनर के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए दूसरा मौका शायद कभी नहीं मिलेगा।

रोमन रेंस के चैंपियनशिप सफर को यादगार बनाने के लिए

रोमन रेंस
रोमन रेंस

ये तथ्य आपको चौंका सकता है कि इससे पहले रोमन रेंस कभी भी किसी WWE चैंपियनशिप बेल्ट या यूनिवर्सल टाइटल को एक ही समय में 100 दिनों तक अपने पास नहीं रख पाए थे। यानी ये पहला मौका है जब रेंस का कोई चैंपियनशिप सफर 100 दिनों के पार गया है।

इस बीच उनकी दिग्गज सुपरस्टार्स के खिलाफ जीत और दिलचस्प स्टोरीलाइंस ने उनके चैंपियनशिप सफर को यादगार बनाया है। लेकिन ब्रॉक लैसनर के रिकॉर्ड को तोड़कर वो इसे और भी यादगार बनाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

ये रिकॉर्ड किसी फुल-टाइम रेसलर के नाम होना चाहिए

रोमन रेंस और पॉल हेमन
रोमन रेंस और पॉल हेमन

जैसा कि हमने पहले भी आपको बताया कि एक पार्ट-टाइम रेसलर होने के चलते लोग ब्रॉक लैसनर की खूब आलोचना करते आए हैं। कभी-कभी WWE टीवी पर नजर आने वाले रेसलर का बहुत लंबे समय तक चैंपियन बने रहना कंपनी के प्रोडक्ट के लिए सही नहीं है, क्योंकि इससे WWE की फैन फॉलोइंग में गिरावट देखने को मिल सकती है।

फैन फॉलोइंग पर WWE को इस समय बहुत ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि लोगों के पास AEW का विकल्प खुला हुआ है, जो इस समय WWE की सबसे बड़ी विरोधी कंपनी बनी हुई है। रोमन रेंस एक फुल-टाइम रेसलर हैं और उनके चैंपियन बने रहने से WWE को फायदा ही होगा, क्योंकि हील किरदार में रहते हुए भी फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

Quick Links