4 भारतीय WWE सुपरस्टार्स और उनका मेन रोस्टर डेब्यू कैसे हुआ था

जिंदर महल और द ग्रेट खली
जिंदर महल और द ग्रेट खली

जब भी WWE के सबसे बड़े मार्केट्स की बात आती है तो, भारत का नाम सबसे ऊपर के स्थानों पर लिया जाता है। समय बीतने के साथ WWE का भारतीय फैनबेस बढ़ता ही रहा है, जिसमें द ग्रेट खली (The Great Khali) और जिंदर महल (Jinder Mahal) जैसे बड़े सुपरस्टार्स ने अहम भूमिका निभाई है।

खली साल 2007 में WWE इतिहास के सबसे पहले भारतीय वर्ल्ड चैंपियन बने थे, वहीं महल को साल 2017 में ये उपलब्धि प्राप्त हुई। उनके अलावा भी कई भारतीय प्रो रेसलर्स WWE में काम कर चुके हैं, लेकिन मेन रोस्टर में परफॉर्म करने का अवसर कुछ ही रेसलर्स को मिल सका है।

ये भी पढ़ें: WWE इतिहास के 4 सबसे खराब रेसलर्स

भारत में प्रो रेसलिंग का फैनबेस लगातार बढ़ता जा रहा है और लोगों को उम्मीद होगी कि युवा रेसलर्स आगे चलकर WWE चैंपियन बनकर देश का नाम रोशन करें। खैर इस आर्टिकल में हम 4 बड़े भारतीय सुपरस्टार्स और उनके मेन रोस्टर डेब्यू के बारे में आपको बताएंगे।

ये भी पढ़ें: 10 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने दूसरे देश का नागरिक बना दिया

4)पूर्व WWE चैंपियन द ग्रेट खली

youtube-cover

साल 2006 में जनवरी के महीने में द ग्रेट खली भारत में जन्मे ऐसे पहले रेसलर बने जिन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। कुछ महीने डेवलपमेंटल लीग में ट्रेनिंग लेने के बाद 7 अप्रैल के SmackDown एपिसोड में उन्होंने अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया। उन्होंने द अंडरटेकर और मार्क हेनरी के मैच में दखल देकर सभी को चौंका दिया था।

कोई समझ नहीं पा रहा था कि ये 7 फुट का जायंट सुपरस्टार आखिर कौन है। डाइवारी उनके मैनेजर थे, उन्होंने अपने डेब्यू सैगमेंट में द डेड मैन की पीट-पीटकर बुरी हालत कर दी थी। वहीं उनके इन रिंग डेब्यू की बात की जाए तो 21 अप्रैल के SmackDown एपिसोड में उन्होंने WWE में अपने सबसे पहले मैच में फुनाकी पर जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें: 5 भारतीय प्रो रेसलर्स जो WWE में जगह बनाने में सफल रहे

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

3)समीर सिंह और 2)सुनील सिंह - द बॉलीवुड बॉयज़

youtube-cover

द बॉलीवुड बॉयज़ (सुनील सिंह और समीर सिंह) साल 2016 से ही WWE से जुड़े रहे हैं। कुछ समय NXT और 205 Live में काम करने के बाद 18 अप्रैल, 2017 के SmackDown एपिसोड में उनका मेन रोस्टर डेब्यू हुआ। शो में 6-पैक चैलेंज हुआ, जहां 6 सुपरस्टार्स के बीच मैच लड़ा गया जिसके विजेता को WWE Backlash 2017 पीपीवी में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिलने वाला था।

इसी मैच के दौरान सिंह ब्रदर्स ने मेन रोस्टर में अपनी पहली एंट्री लेकर जिंदर महल को जीत प्राप्त करने में मदद की थी। वहीं Backlash में ऑर्टन को हराकर महल अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बने। अब सुनील और समीर 205 Live में वापसी कर चुके हैं जहां उनके नाम को सिंह ब्रदर्स से बदलकर बॉलीवुड बॉयज़ कर दिया गया है।

1)जिंदर महल

youtube-cover

जिंदर महल के WWE मेन रोस्टर सफर की शुरुआत साल 2011 में 29 अप्रैल के SmacDown एपिसोड से हुई थी। एक बैकस्टेज सैगमेंट में उन्होंने द ग्रेट खली और उनके मैनेजर रंजिन सिंह को पंजाबी बोलकर प्रभावित किया था। मगर महल इस बात से खुश नहीं थे कि खली मैचों में जीत दर्ज करने के बजाय बचकानी हरकतें करते हुए नजर आ रहे हैं। उससे अगले हफ्ते SmackDown में महल ने खली को 2 थप्पड़ भी लगाए थे।

इस सैगमेंट में महल को एक हील सुपरस्टार के रूप में दिखाया गया। साल 2014 में उन्हें कंपनी से रिलीज़ कर दिया गया था, मगर 2016 में उन्होंने गज़ब की बॉडी ट्रांसफॉरमेशन कर WWE में वापसी की और आगे चलकर वर्ल्ड चैंपियन भी बने।