विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) द्वारा सालों की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि आज WWE प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री का सबसे बड़ा प्रोमोशन है। WWE ने जैसे स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को एक नई पहचान दिलाई है। कई पूर्व WWE सुपरस्टार्स का नाम आज दुनिया की सबसे जानी-मानी हस्तियों में भी लिया जाने लगा है।ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar), द रॉक (The Rock) और जॉन सीना (John Cena) समेत कई अन्य बड़ी हस्तियों की लोकप्रियता में WWE में काम करने के बाद इजाफा होना शुरू हुआ था। इस बीच कई ऐसे रेसलर्स भी रहे हैं जिनके विंस या कंपनी के अन्य अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे नहीं रहे।ये भी पढ़ें: WWE इतिहास के 4 सबसे खराब रेसलर्सवहीं कुछ ऐसे भी नाम हैं जो हमेशा WWE के प्रति निष्ठावान रहे हैं। इसी निष्ठा भाव का ही नतीजा है कि कई रेसलर्स ऐसे हैं जो अपने करियर की शुरुआत से ही विंस के प्रोमोशन में काम कर रहे हैं। इसलिए आइए जानते हैं उन 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने WWE से बाहर कभी काम नहीं किया।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी बॉडी 50 की उम्र के बाद भी फिट नजर आती है"द फीन्ड" ब्रे वायट ने 2009 में WWE को जॉइन कियाBray Wyatt and Alexa Bliss appreciation tweet. pic.twitter.com/fp09b5WyRY— 👑 𝕮 𝖂𝖗𝖊𝖘𝖙𝖑𝖎𝖓𝖌 𝕱𝖆𝖓 👑 (@Cwrestlingfan) June 16, 2021शायद काफी लोग इस बात से वाकिफ ना हों कि ब्रे वायट WWE लैजेंड माइक रोटुंडा के बेटे हैं। NXT में उन्हें हस्की हैरिस के नाम से जाना जाता था और मेन रोस्टर में वो द नेक्सस के मेंबर भी रहे। 2012 में उन्हें ब्रे वायट के रूप में नया कैरेक्टर मिला और आगे चलकर द वायट फैमिली (ब्रे वायट, ल्यूक हार्पर और एरिक रोवन) के लीडर बने।I enjoy the Alexa Bliss story line, however I'm ready for The Fiend to return @WWE #BringHIMBack #LetHimIn #TheFiend #BrayWyatt pic.twitter.com/fpI69ecYLZ— Brandon (@Brandon22023082) June 15, 2021Elimination Chamber 2017 में अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बने लेकिन करीब डेढ़ महीने बाद WrestleMania 33 में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ टाइटल को गंवा बैठे। उन्होंने कुछ समय मैट हार्डी के टैग टीम पार्टनर के तौर पर भी काम किया और फिलहाल द फीन्ड का किरदार निभा रहे हैं।ये भी पढ़ें: 6 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद ज्यादा सफलता मिलीकृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!