6 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद ज्यादा सफलता मिली

द रॉक और ब्रॉक लैसनर
द रॉक और ब्रॉक लैसनर

WWE चाहे दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड क्यों ना हो लेकिन यहां ये जरूरी नहीं कि सभी सुपरस्टार्स जरूर सफलता मिलेगी। कम्पटीशन का स्तर ज्यादा होने के कारण रोस्टर में शामिल सभी सुपरस्टार्स को पुश देना संभव नहीं है।

Ad

पहले स्थिति कुछ अलग हुआ करती थी जब रेसलर्स के पास किसी दूसरी कंपनी में काम करने के कम ही विकल्प हुआ करते थे। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है और प्रो रेसलर्स के पास कई अन्य कंपनियों में काम करने का अवसर भी होता है।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें ब्रॉक लैसनर कभी नहीं हरा पाए और 3 जिनके खिलाफ हमेशा जीत मिली

इस आर्टिकल में हम उन 6 सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रखने वाले हैं जिन्हें WWE छोड़ने के बाद ज्यादा सफलता मिली है।

ये भी पढ़ें: 5 भारतीय प्रो रेसलर्स जो WWE में जगह बनाने में सफल रहे

पूर्व WWE सुपरस्टार जॉन मोक्सली

जॉन मोक्सली
जॉन मोक्सली

जॉन मोक्सली उन प्रो रेसलर्स में से एक हैं जो अपने WWE छोड़ने के कारणों को बेबाकी से सभी के सामने रखते आए हैं। उन्हें ना केवल क्रिएटिव टीम से समस्या थी बल्कि शुरू में तो उन्हें बड़े सुपरस्टार के तौर पर प्रदर्शित किया लेकिन समय बीतने के साथ उन्हें किसी अच्छी स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं बनाया गया था।

Ad

WWE के डीन एम्ब्रोज़ और AEW के जॉन मोक्सली के कैरेक्टर्स बहुत अलग हैं। 2019 में ऑल एलीट रेसलिंग को जॉइन करने के बाद वो कंपनी के सबसे मुख्य सुपरस्टार्स में से एक बने हैं। वहीं उनकी लोकप्रियता भी AEW को काफी फायदा पहुंचा रही है।

मोक्सली के नाम अभी तक AEW में सबसे लंबे समय तक वर्ल्ड चैंपियन रहने का रिकॉर्ड है। 277 दिनों तक चैंपियन बने रहने के बाद आखिरकार कैनी ओमेगा उन्हें हराकर नए चैंपियन बने। इस दौरान वो IWGP यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी रहे।

निःसंदेह उन्हें ना केवल WWE से बाहर जाने के बाद ज्यादा सफलता मिली है बल्कि AEW के साथ काम कर वो काफी अच्छा भी महसूस कर रहे हैं। क्योंकि यहां उन्हें अपने तरीके से काम करने की आजादी है लेकिन WWE में ऐसा नहीं था।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी बॉडी 50 की उम्र के बाद भी फिट नजर आती है

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स
कोडी रोड्स

कोडी रोड्स उन सुपरस्टार्स में से एक रहे जिन्हें WWE के प्लांस पसंद नहीं थे। ROH, NJPW, WWE और इंडिपेंडेंट सर्किट में काम करते हुए कोडी आज प्रो रेसलिंग के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं।

Ad

सबसे खास बात ये है कि अब वो WWE की सबसे बड़ी विरोधी कंपनी AEW के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट हैं। AEW की अभी तक की सफलता में कोडी का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है।

बतिस्ता

बतिस्ता
बतिस्ता

बतिस्ता हॉलीवुड में सफलता प्राप्त करने वाले कुछ चुनिंदा WWE सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। एक लोकप्रिय एक्टर होने के बावजूद 2014 में उनकी वापसी के समय WWE उनका फायदा नहीं उठा पाई थी।

Ad

2019 में उन्होंने अपने मुताबिक तय समय पर प्रो रेसलिंग से रिटायरमेंट ली। WWE उनका फायदा उठा पाई हो या ना लेकिन सच्चाई यही है कि WWE छोड़ने के बाद ही वो एक सफल एक्टर बन पाए हैं।

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर

3MB के समय में ड्रू मैकइंटायर WWE में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, इसी कारण साल 2014 में उन्हें कंपनी से रिलीज़ कर दिया गया। उसके बाद उन्होंने IMPACT Wrestling का रुख किया जहां वो वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

Ad

WWE के बाहर मिली सफलता का ही नतीजा था कि 2017 में वापसी के बाद NXT चैंपियन बने और अब 2 बार WWE चैंपियन भी बन चुके हैं।

द रॉक

द रॉक
द रॉक

एक समय था जब WWE में द रॉक को काफी सफलता मिल रही थी और अगर वो चाहते तो कई और वर्ल्ड टाइटल्स अपने नाम कर सकते थे। लेकिन साल 2004 में उन्होंने बड़ा रिस्क लेकर WWE छोड़ हॉलीवुड में हाथ आजमाने का फैसला लिया।

Ad

ये उनका धैर्य ही था जो अपने सपने का पीछा करते-करते आज वो दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक बन चुके हैं।

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर ने अपने प्रो रेसलिंग करियर की शुरुआत में WWE में केवल 2 साल काम किया। बड़ा पुश मिलने के बाद भी उन्होंने कंपनी को छोड़ने का फैसला लिया।

Ad

UFC को जॉइन करने के बाद उनकी लोकप्रियता ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि आज वो जिस भी शो में नजर आते हैं, उसकी रेटिंग्स में तगड़ा उछाल देखा जाना आम बात है।

MMA से रिटायरमेंट लेने के बाद 2012 में उन्होंने और भी बड़े सुपरस्टार के रूप में WWE में वापसी की थी।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications