एलेक्सा ब्लिस WWE में इस समय बहुत ही पॉपुलर सुपरस्टार हैं। WWE ड्राफ्ट के दौरान उन्हें रॉ में डाल दिया गया है। द फीन्ड के साथ मिलकर वो शानदार काम कर रही हैं। इन दोनों के रॉ में आने से व्यूअरशिप में भी बढ़ोत्तरी हुई है। हाल ही में WWE नाऊ इंडिया के साथ एलेक्सा ब्लिस ने बात की। फैंस के कई सवालों के जवाब यहां पर एलेक्सा ब्लिस ने दिए। ये भी पढ़ें: WWE TLC पीपीवी के इतिहास में हुए 5 शानदार मैच जिन्हें उतनी लोकप्रियता नहीं मिलीWWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने दिया शानदार संदेशएलेक्सा ब्लिस ने यहां पर भारत के WWE फैंस को शानदार संदेश दिया। एलेक्सा ब्लिस ने कहा,आपके सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। उम्मीद है कि हम लोग वहां आएंगे। मुझे उम्मीद है कि आप सभी स्वस्थ होंगे। हमेशा इसी तरह का लगातार सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद। खासतौर पर अभी की स्थिति में साथ देने के लिए शुक्रिया।साल 2016 में एलेक्सा ब्लिस ने WWE मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। स्मैकडाउन में वो ड्राफ्ट की गई थीं। एलेक्सा ब्लिस बहुत ही शानदार परफॉर्मर है। उन्हें पुश भी दिया गया। जल्द ही एलेक्सा ब्लिस विमेंस डिवीजन का सबसे बड़ा चेहरा बन गई। कई बार चैंपियनशिप उन्होंने अपने नाम की है और कई बड़े मैच WWE यूनिवर्स को दिए है।In an exclusive interview with #WWENowIndia, @AlexaBliss_WWE answers some questions from the members of @WWEUniverse in #India. #IndiaAsksWWE pic.twitter.com/nI8O1c2eL7— WWE India (@WWEIndia) December 10, 2020ये भी पढ़ें: 5 चौंकाने वाली चीजें जो साल 2020 के आखिरी समय में WWE में देखने को मिल सकती हैस्मैकडाउन में कुछ समय पहले द फीन्ड के साथ एलेक्सा ब्लिस ने अपनी जोड़ी बनाई। अचानक एलेक्सा ब्लिस ने अपना कैरेक्टर बदल दिया और ये फैंस को बहुत ही पसंद आया। फिर ड्राफ्ट के दौरान उन्हें स्मैकडाउऩ से रॉ में डाल दिया गया। इस समय द फीन्ड के साथ वो शानदार काम कर रही है। द फीन्ड की फ्यूड इस समय रैंडी ऑर्टन के साथ चल रही है। टीएलसी में इन दोनों के बीच मैच होने वाला है। और इस मैच में एलेक्सा ब्लिस का भी शानदार रोल रहेगा।एलेक्सा ब्लिस ने अपने रोल से हमेशा सभी को प्रभावित किया है। ये साल उनके लिए शानदार रहा है। लगातार उन्होंने अपने कैरेक्टर में बदलाव किया और ये फैंस ने काफी पसंद किया। इस समय रॉ में वो शानदार परफॉर्म कर रही हैं। ए मोमेंट ऑफ ब्लिस उनका सैगमेंट फैंस के लिए हमेशा खास रहता है। यह भी पढ़ें- SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस की हुई बुरी तरह बेइज्जती, WWE चैंपियन पर शैम्पेन की बोतल फोड़ी