इस हफ्ते Raw में निकी क्रॉस हर किसी कीमत पर अपनी बेस्ट फ्रेंड एलेक्सा ब्लिस को द फीन्ड के चंगुल से बाहर निकालना चाहती थीं। दोनों के बीच Raw में मैच भी हुआ लेकिन ब्लिस ने माइंड गेम्स खेलकर क्रॉस को हराने में सफलता पाई है।जबसे एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड एक-दूसरे के पार्टनर बने हैं, तभी से ब्लिस अपनी बेस्ट फ्रेंड रहीं निकी क्रॉस से दूर होती जा रही हैं। क्रॉस और ब्लिस WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस भी रह चुकी हैं।SHE wins. #WWERaw pic.twitter.com/uOExHpjAeJ— WWE on FOX (@WWEonFOX) November 24, 2020कुछ महीने पहले एलेक्सा ने निकी से माफी भी मांगी थी लेकिन द फीन्ड का प्रभाव उनपर गहराता जा रहा था। यहां तक कि पूर्व विमेंस चैंपियन अब फायरफ्लाई फनहाउस के सैगमेंट्स में भी नजर आने लगी हैं।क्रॉस ने कुछ हफ्ते पहले अपनी दोस्त के सामने विकल्प रखा कि ब्लिस को या तो फीन्ड को चुनना होगा या फिर उन्हें। ब्लिस ने सभी को चौंकाते हुए फीन्ड को अपने पार्टनर के तौर पर चुना था।ये भी पढ़ें: WWE रॉ, 23 नवंबर 2020: शो की अच्छी और बुरी बातेंएलेक्सा ब्लिस ने Raw में निकी क्रॉस को किस तरह हरायाRaw में निकी क्रॉस एलेक्सा ब्लिस को लगातार पंच लगाकर उनपर हावी होती जा रही थीं। खुद को बचाने के लिए ब्लिस ने माइंड गेम खेलने शुरू किए और बीच रिंग में बैठकर रोने लगीं और क्रॉस से खुद को बख्शने की मांग भी कर रही थीं।❤️ ➡️ 💔 #WWERaw @AlexaBliss_WWE @NikkiCrossWWE pic.twitter.com/QBj5SjGlzs— WWE (@WWE) November 24, 2020क्रॉस को लगा कि ब्लिस वाकई में माफी मांग रही हैं, इसलिए उन्होंने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। अभी एक्शन को रुके कुछ ही सेकेंड बीते थे तभी एलेक्सा ब्लिस ने सभी को चौंकाते हुए निकी को सिस्टर एबीगेल का शिकार बनाया और जीत दर्ज की।ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताईस्थिति अभी तक साफ नहीं हो पाई है कि निकी क्रॉस इस स्टोरीलाइन में आगे क्या करने वाली हैं। लेकिन पूर्व विमेंस चैंपियन को अब फीन्ड से दूर करना आसान नहीं है, इसलिए दोनों पूर्व बेस्ट फ्रेंड्स के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं।ये भी पढ़ें: WWE रॉ रिजल्ट्स: 23 नवंबर, 2020