Raw का एपिसोड बढ़िया रहा। WWE ने ज्यादा चीज़ों को बुक नहीं किया था लेकिन फिर भी शो शानदार साबित हुआ। WWE ने मुख्य रूप से बढ़िया मुकाबले और सैगमेंट तय किये। Raw के इस एपिसोड की मुख्य झलक मैच थे जहां शानदार रेसलिंग देखने को मिली। दो चैंपियनशिप मैच हुए।इसके अलावा मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन और एजे स्टाइल्स ने शानदार मैच दिया। इस दौरान द फीन्ड ने सबका ध्यान खींचा। इसके साथ ही एलेक्सा ब्लिस ने भी मैच लड़ा और महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। कीथ ली और बॉबी लैश्ले ने Raw का सबसे अच्छा मुकाबला दिया। रिडल और शेमस सहित टैग टीम डिवीजन के मुकाबलों ने भी प्रभावित किया।Riddle saying "aww" and MVP stopping mid sentence to react was absolutely perfect. Very Stewie like with the aww. pic.twitter.com/Hdqi0PAjNm— MacGyver (@MattLorenzo) November 24, 2020सर्वाइवर सीरीज के बाद Raw के एपिसोड से काफी ज्यादा उम्मीदें थी। इसके बावजूद उम्मीदों के अनुसार एपिसोड नहीं रहा। WWE ने जरूर अच्छा काम किया है लेकिन पीपीवी के बाद के एपिसोड अमूमन धमाकेदार होते हैं। Raw के साथ ऐसा नहीं था। WWE ने कुछ जगहों पर काफी अच्छा काम किया वहीं कुछ जगहों पर कंपनी से बड़ी गलतियां हुई।इसलिए हम Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: Raw में कीथ ली और रिडल बने स्टारKeith Lee in the studio like #SurvivorSeries pic.twitter.com/2wH1U7JEpD— The Real One (@WWEREALONE) November 23, 2020कीथ ली और रिडल को कुछ महीनों पहले ही मेन रोस्टर पर लाया गया था। दोनों की शुरुआती बुकिंग देखकर फैंस निराश थे लेकिन अब धीरे-धीरे उनका कद बढ़ रहा है। WWE दोनों सुपरस्टार्स को जबरदस्त पुश दे रहा है। इसके चलते उन्हें दो अनुभवी स्टार्स पर जीत मिली। दरअसल, रिडल ने Raw का सबसे अच्छा मैच शेमस के खिलाफ दिया और अंत में जीत दर्ज की।इसके साथ ही कीथ ली ने Raw के दूसरे मॉन्स्टर बॉबी लैश्ले का सामना किया। इस दौरान दोनों ने अपनी ताकत से मैच को अच्छा बनाया। अंत में क्लीन नतीजा नहीं निकला वरना मैच और भी रोचक बनता। दोनों स्टार्स ने Raw में अपने प्रदर्शन से कई फैंस का ध्यान खींचा है।ये भी पढ़ें:- WWE Raw, Twitter Reactions: दिग्गज जोड़ी के जबरदस्त धमाल के बाद एपिसोड को लेकर आया फैंस की प्रतिक्रियाओं का सैलाब