सैथ रॉलिंस के साथी ऑथर्स ऑफ पेन की WWE में वापसी को लेकर बड़ा अपडेट

इस साल मार्च के बाद से ही WWE टीवी पर ऑथर्स ऑफ पेन टैग टीम नजर नहीं आई हैं। मार्च के महीने में रेजार को इंजरी हो गई थी, इस वजह से ये दोनों सुपरस्टार अभी तक नहीं दिखे।Two Man Power Trip पॉडकास्ट में हाल ही में WWE हॉल ऑफ फेमर पॉल एलेरिंग नजर आए। यहां उन्होंने बताया कि कोरोना की वजह से प्लान रूक गया वरना इनकी वापसी पहले ही होने थी और इनके लिए प्लान किया गया था। डेव मैल्टजर ने अब AoP के WWE स्टेटस और फ्यूचर के बारे में अपनी रिपोर्ट में बताया है।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE में सुपरस्टार्स और मैचों से जुड़े 5 बड़े पहलू जिसके बारे में फैंस बिल्कुल नहीं जानते

WWE रॉ में कब होगी वापसी?

पहले रॉ के डायरेक्टर पॉल हेमन थे। पॉल हेमन ने AOP को पुश देने का प्लान बनाया था। पॉल हेमन के प्लान के मुताबिक एकम और रेजार को रॉ का टॉप हील टैग टीम बनाना था।रेजार को इंजरी हुई, जिस वजह से एकम भी टीवी पर नजर नहीं आए। AOP ने पॉल के ऊपर टर्न लिया था क्योंकि विंस मैकमैहन उन्हें पसंद नहीं करते थे। इसके बाद फिर AOP का मेन रोस्टर में आना हुआ। एक चौंकाने वाली बात ये भी सामने आई है कि जब AOP की वापसी होगी तो वो सैथ रॉलिंस के साथ नहीं होंगे। लेकिन प्लान को कभी भी बदला जा सकता है।

AOP की वापसी जल्दी संभव नहीं है। सितंबर के महीन में या साल के अंत तक ही AOP की टीवी पर वापसी होगी। अब इस चीज में लगातार शंका है कि जब इनकी वापसी होगी तो उनका प्रयोग कंपनी कैसे करेगा। ये भी हो सकता है कि इन्हें बडा़ पुश दे दिया जाए। पॉल हेमन जब रॉ में बैकस्टेज काम कर रहे थे तो एकम और रेजार के पास आगे बढ़ने का मौका था। लेकिन वो बाहर हो गए थे। खुद पॉल हेमन भी एकम और रेजार को पुश देना चाहते थे। फिलहाल इस टैग टीम के बारे में पुख्ता जानकारी किसी के पास नहीं है। एकम और रेजार जब सैथ रॉलिंस के साथ आए थे तो उनके कैरेक्टर को बहुत फायदा हुआ था। क्योंकि सैथ ऱॉलिंस बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। सैथ रॉलिंस इस समय बडी मर्फी के साथ अच्छा काम कर रहे हैं। बडी मर्फी को बहुत फायदा मिल रहा है। WWE भी उन्हें लगातार पुश दे रहा है।

youtube-cover

ये भी पढ़ें: 75 साल की उम्र में WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन की दिनचर्या का खुलासा हुआ

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications