WWE हमेशा से अपने आगामी पे-पर-व्यू के मैच कार्ड को लेकर काफी ज्यादा सतर्कता रखती है ताकि किसी को भी स्पेशल इवेंट के मैच के बारे में पहले से जानकारी न मिल सके। इसी बीच WWE के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। कंपनी के पे-पर-व्यू Extreme Rules का मैच कार्ड ऑनलाइन लीक हो गया है। Wells Fargo Arena ने अपनी आधिकारिक साइट पर कई बड़े मैचों और स्टार्स को लेकर बड़ा खुलासा किया। इसी एरीना में एक्सट्रीम रूल्स का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: रे मिस्टीरियो की चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया
इस इवेंट में हाल में ही स्मैकडाउन में वापसी करने वाले डॉल्फ जिगलर भी एक बड़े ट्रिपल थ्रेट मैच में नज़र आएंगे। जिसमे उनका सामना WWE चैंपियनशिप के लिए कोफ़ी किंग्सटन और केविन ओवेंस से होगा। गौरतलब है कि हाल में ही डॉल्फ ने स्मैकडाउन में वापसी की थी। उन्होंने शो में वापस आते ही WWE चैंपियन कोफ़ी पर हमला कर दिया था। जिसके बाद ये दोनों सुपर शोडाउन में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे।
इसके अलावा Wells Fargo Arena की साइट पर और भी कई बड़े मैचों का एलान कर दिया गया है। शो में एजे स्टाइल्स और रोमन रेंस जैसे कई बड़े स्टार्स भी नज़र आएंगे। आपको बता दें कि इस बार Extreme Rules पे-पर-व्यू 14 जुलाई का होगा।
आइये जानते है इवेंट के मैच कार्ड के बारे में:
![Extreme Rules Match Card.](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e2406-15586384749224-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e2406-15586384749224-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e2406-15586384749224-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e2406-15586384749224-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e2406-15586384749224-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e2406-15586384749224-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e2406-15586384749224-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e2406-15586384749224-800.jpg 1920w)
-WWE चैंपियनशिप के लिए डॉल्फ जिगलर और केविन ओवेंस, कोफ़ी किंग्स्टन से लड़ते हुए नज़र आएंगे।
-टेबल्स मैच में सैथ रॉलिंस अपना टाइटल बरैन कॉर्बिन के खिलाफ डिफेंड करेंगे।
-रोमन रेंस का सामना शेन मैकमैहन और ड्रू मैकइंटायर की जोड़ी से होगा।
-एजे स्टाइल्स भी इस पे-पर-व्यू में इन रिंग एक्शन में नज़र आएंगे।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं