इस हफ्ते रॉ (Raw) के एपिसोड के मेन इवेंट में एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) और असुका (Asuka) के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। इस मैच का अंत ब्लिस के अनुसार नहीं हो पाया क्योंकि उनपर रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) ने RKO से हमला किया। इस तरह का अंत काफी ज्यादा शॉकिंग रहा था। असुका और ब्लिस के बीच Raw के अंत में एक मनोरंजक मैच देखने को मिला था।
RAW के इस मैच में एलेक्सा ब्लिस के तीन अलग-अलग कैरेक्टर्स देखने को मिला थे। दरअसल, फायरफ्लाई फनहाउस वाली एलेक्सा ब्लिस ने मैच शुरू किया था लेकिन बाद ब्लिस अपने पुराने कैरेक्टर में वापस आ गई थीं। इसके बाद लाइट बंद हुई और ब्लिस अपने सबसे खतरनाक और डरावने गिमिक में आ गईं। साथ ही असुका पर जबरदस्त हमला किया।
ये भी पढ़ें:- WWE Raw में दिग्गज की धमाकेदार वापसी के बावजूद एपिसोड को लेकर फैंस का फूटा, ट्विटर पर निकाली अपनी भड़ास
इसके बावजूद अंत में "द वाईपर" रैंडी ऑर्टन ने आकर उनपर हमला कर दिया। ऑर्टन की इंटरफेरेंस की वजह से रेफरी ने बेल बजा दी और Raw का अंत हो गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मैच का अंत नो कांटेस्ट में हुआ था। पिछले हफ्ते एलेक्सा ब्लिस ने असुका को एक नॉन-टाइटल मैच में पराजित किया था और इसके चलते ही उन्हें इस हफ्ते टाइटल मैच मिला था।
रैंडी ऑर्टन की वजह से एलेक्सा ब्लिस Raw विमेंस चैंपियन नहीं बन पाईं
![Raw में एलेक्सा ब्लिस और रैंडी ऑर्टन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/e9f98-16116363772029-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/e9f98-16116363772029-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/e9f98-16116363772029-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/e9f98-16116363772029-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/e9f98-16116363772029-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/e9f98-16116363772029-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/e9f98-16116363772029-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/e9f98-16116363772029-800.jpg 1920w)
ये तो साफ हो गया है कि रैंडी ऑर्टन, एलेक्सा ब्लिस और ब्रे वायट की स्टोरीलाइन का अभी सही तरह से अंत नहीं हुआ है। WWE का अगला पीपीवी Royal Rumble रहेगा और यहां स्टोरीलाइन पर कुछ समय के लिए विराम लग सकता है। इसके बावजूद द फीन्ड की Royal Rumble मैच में ही वापसी हो सकती हैं।
एलेक्सा ब्लिस विमेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा है और उनकी जीत के चांस काफी ज्यादा है। ऐसे में वो WrestleMania में ही विमेंस टाइटल के लिए अपनी पसंदीदा चैंपियन को चुन सकती हैं। उन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में साफ कर दिया है कि वो एक अच्छी चैंपियन बन सकती हैं। Raw में वो चैंपियन बनने के काफी करीब थीं लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।