43 साल के WWE रेसलर ने बिरयानी को बताया फेवरेट, भारत आने के बाद शानदार अंदाज में खिलाने का हुआ वादा

WWE
फेमस स्टार का खास बयान सामने आया (Photo: WWE.com)

Asuka Loves Biryani: WWE सुपरस्टार और 43 साल की ओस्का (Asuka) को रिंग से दूर गए हुए बहुत लंबा समय हो गया है। पिछले साल WWE Backlash के बाद उन्हें इंजरी का सामना करना पड़ा था। मई, 2024 में उनकी सर्जरी हुई थी। मौजूदा समय में वो अपनी चोट से रिकवर हो रही हैं। पूर्व चैंपियन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और वो लगातार प्रतिक्रियाएं देती रहती हैं। इस बार उन्होंने बिरयानी का फैन होने का दावा किया है। WWE इंडिया की तरफ से भी उन्हें इसके बाद जवाब दिया गया।

Ad

WWE Backlash 2024 के बाद से ओस्का रिंग में नज़र नहीं आई हैं। उनकी वापसी को लेकर लगातार अटकलें और अफवाहें सामने आती रहती हैं। Royal Rumble 2025 से पहले Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि क्रिएटिव टीम के बीच ओस्का की वापसी को लेकर चर्चा हुई है। एक चीज तय लग रही है कि बहुत जल्द उनका रिंग में जलवा देखने को मिलेगा। ट्रिपल एच ने जरूर उनके लिए बढ़िया प्लान बनाया होगा।

सोशल मीडिया पर ओस्का ने बिरयानी को लेकर अपना प्यार जाहिर किया। उन्होंने पोस्ट के जरिए कहा,

क्या मैं WWE सुपरस्टार हूं? हां। क्या मैं बिरयानी की भी फैन हूं? शत प्रतिशत हां।
Ad

ओस्का की इस खास बात पर WWE इंडिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी गई। उनसे एक खास वादा करते हुए लिखा गया,

और क्या हम ओस्का के लिए बिरयानी तैयार रखेंगे जब भी इंडिया आएंगी? हजार प्रतिशत हां।
Ad

WWE WrestleMania 41 के बाद ही अब ओस्का की वापसी संभव है

WWE में इस समय WrestleMania 41 की तैयारियां चल रही हैं। कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान भी कर दिया गया है। विमेंस डिवीजन का भी हल्ला बोल चल रहा है। ओस्का की वापसी मेगा इवेंट से पहले अब शायद नहीं हो पाएगी। उसके बाद ही उनके लिए कोई प्लान बनाया जा सकता है। फैंस रिंग में उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आप सभी जानते हैं कि रेसलिंग की दुनिया में उनका बहुत बड़ा नाम है। वो आएंगी तो फिर विमेंस डिवीजन के लिए ये अच्छी खबर होगी। साथ ही साथ कुछ कहानियां सामने निकलकर भी आएंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications