साल 2020 खत्म हो गया है। ये साल WWE के लिए ज्यादा ठीक नहीं रहा। कुछ अच्छी चीजें WWE में हुई और कुछ खराब भी हुआ। बिना फैंस को WWE को ज्यादा फायदा नहीं हुआ। साल 2020 में WWE में असुका(Asuka) ने सबसे ज्यादा मैच लड़े हैं। 64 मैचों में उन्होंने हिस्सा लिया है।ये भी पढ़ें:- WWE 'किस्से कहानियां': जब जॉन सीना को 159 किलो के भारी-भरकम सुपरस्टार के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में मिली थी चौंकाने वाली जीतWWE सुपस्टार असुका ने किया कमाल1 जनवरी 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक की लिस्ट में सबसे ऊपर WWE सुपरस्टार असुका का नाम हैं। ये काफी शानदार बात है। पिछला साल असुका के करियर के लिए अच्छा रहा है। विमेंस डिवीजन में उन्होंने अकेले बहुत ही अच्छा काम किया हैं।Asuka was in more 2020 matches than any other WWE Superstar, male or female https://t.co/Li7F01TSsj pic.twitter.com/6CtTRCppk2— Cageside Seats (@cagesideseats) January 1, 2021असुका के करियर पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे। मेन रोस्टर में जब उन्हें आते ही पुश दिया गया तो कई लोग नाराज हो गए थे। इस पुश का फायदा भी असुका नहीं उठा पाईं थीं। लेकिन पिछले साल उन्होंने सभी को गलत साबित कर दिया। ये फिगर और भी अच्छे हो सकते थे। कोविड के कारण लाइव इवेंट्स पिछले साल नहीं हुए। अगर ऐसा होता तो फिर कई सुपरस्टार्स के नाम सबसे ऊपर आते। साल 2019 में कोफी किंग्सटन ने 140 मैचों में हिस्सा लेकर टॉप पर अपना नाम बनाया था। असुका से दोगुना उनके मैच थे। अगर लाइव इवेंट्स होते तो फिर असुका के नाम भी और मैच होते।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में सबसे ज्यादा हार मिली हैं: 6 फुट 8 इंच के तगड़े सुपरस्टार ने किया निराशएक और लिस्ट में असुका का नाम टॉप पर हैं। पिछले साल सबसे ज्यादा मैच ड्रू मैकइंटायर ने जीते हैं। 47 मैचों में उनकी जीत हुई है। वहीं दूसरे नंबर पर असुका का नाम है। 36 मैचों में उन्होंने जीत हासिल की है। कीथ ली तीसरे नंबर पर हैं। 34 मैचों में उऩ्होंने जीत हासिल की है। हाल ही में असुका ने शार्लेट फ्लेयर के साथ जोड़ी बनाई हैं। विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप उनके पास हैं।असुका के लिए साल 2021 भी खास होने वाला हैं। WWE के पास उनके लिए बड़े प्लान हैं। फैंस भी अब उन्हें विमेंस डिवीजन में टॉप पर देखऩा चाहते हैं। असुका को इस साल भी बड़ा पुश मिलने वाला हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।