Jey Uso: द ब्लडलाइन की गाथा में इस समय बहुत उतार-चढ़ाव दिख रहा है। अब स्टोरी में और भी नया मोड़ आ गया है। WWE ने इस हफ्ते जे उसो (Jey Uso) के कंपनी से बाहर जाने के साथ एक और अलग चीज बुक कर दी है। फैंस पूरी तरह से कंफ्यूज हो चुके हैं। SmackDown के क्लोजिंग सैगमेंट में जे उसो ने अपने परिवार को एक बड़ा संदेश भेजा और जाने से पहले घोषणा की कि वह "WWE से बाहर" हैं। मेन इवेंट जे उसो की ये बात निस्संदेह लंबे समय से चल रही स्टोरी का हिस्सा हैं, जो SummerSlam में उनके भाई जिमी उसो द्वारा दिए गए धोखे से उपजी है। प्रो रेसलिंग के सबसे हॉट एंगल में हर गुजरते हफ्ते के साथ और अधिक मोड़ देखने को मिल रहे हैं।SmackDown के फाइनल सैगमेंट के लिए बाहर आने से पहले, जे उसो को बैकस्टेज अपने पूर्व साथियों को SummerSlam में क्या हुआ, इस पर चर्चा करते हुए देखा गया था। गंभीर जे के इस आकर्षक फुटेज ने संकेत दिया कि उन्होंने WWE से ब्रेक लेने के बारे में पहले ही अपना मन बना लिया था। View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड में जे उसो ने मचाया बवालSummerSlam 2023 में जिमी उसो की वजह से रोमन रेंस को हराने में जे उसो नाकाम रहे थे। किसी ने इस बारे में नहीं सोचा था। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इस हफ्ते वो बहुत गुस्से में दिखे। रोमन ने पहले जिमी की तारीफ की और उनसे कुछ भी गिफ्ट मांगने के लिए कहा। जिमी ने मना करते हुए उनकी बेइज्जती कर दी। इसके बाद जे उसो ने एंट्री की। जिमी ने बताया कि SummerSlam में उन्होंने जे उसो को क्यों धोखा दिया था। अपनी बात रखकर जिमी रिंग से बाहर चले गए। रेंस ने इसके बाद जे उसो के ऊपर कमेंट किया। जे ने उन्हें सुपरकिक मार दी। सोलो सिकोआ पर भी जे उसो टूट पड़े। इसके बाद रेंस ने वापसी की लेकिन जे ने उन्हें स्पीयर मार दिया। रिंग के बाहर फिर जे ने जिमी को बुलाया। जिमी खुश होकर आए लेकिन जे ने उन्हें भी जबरदस्त सुपरकिक मार दी। View this post on Instagram Instagram Post