WWE Raw में CM Punk द्वारा Vince McMahon के संदर्भ में दिए गए विवादास्पद बयान के बाद बैकस्टेज क्या हुआ? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

CM Punk: WWE Raw में इस हफ्ते सीएम पंक (CM Punk), ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच जबरदस्त प्रोमो बैटल देखने को मिला। प्रोमो के दौरान पंक ने विंस मैकमैहन (Vince McMahon) का भी जबरदस्त अंदाज में उल्लेख किया। इसके बाद अब काफी विवाद देखने को मिल रहा है। फैंस भी इस बारे में बात कर रहे हैं। खैर इस पर अब बैकस्टेज से बड़ी खबर सामने आ रही है।

सीएम पंक को Royal Rumble 2024 में इंजरी आ गई थी। इसके बाद से वो एक्शन से दूर चल रहे हैं। तब से लगातार अभी तक ड्रू मैकइंटायर ने उनके ऊपर तंज कसे हैं। WrestleMania 40 में सैथ रॉलिंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच के दौरान गेस्ट कमेंटेटर के रूप में पंक नज़र आएंगे। इस बात का ऐलान उन्होंने खुद किया।

ड्रू मैकइंटायर ने प्रोमो के दौरान कहा कि एक टाइम पर उन्हें “The Chosen One” कहा जाता था। इसके बाद पंक ने कह दिया कि ये उपनाम उन्हें किसने दिया था। ड्रू ये बात सुनकर हंसे लेकिन उन्होंने विंस मैकमैहन का नाम नहीं लिया। इसके बाद प्रोमो आगे बढ़ गया।

PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार जब पंक ने मैकइंटायर को “The Chosen One” बनाने के लिए विंस मैकमैहन का जिक्र किया, तब बैकस्टेज सन्नाटा छा गया था। हालांकि जब ये बात आगे निकल गई तो फिर इसके बारे में किसी ने कुछ बात नहीं की।

SEScoops ने भी सीएम पंक द्वारा कही गई विवादास्पद लाइन पर प्रकाश डाला। रिपोर्ट के अनुसार पंक द्वारा कही गई लाइन सौ प्रतिशत इम्प्रोवाइज्ड थी।

WWE WrestleMania 40 में सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच होगा धमाकेदार मुकाबला

WrestleMania 40 में अब फैंस को बहुत मजा आएगा। सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच होने वाला मैच जबरदस्त रहेगा। पंक ने कह दिया है कि वो इस मैच को मजेदार बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। पंक कुछ ऐसा करते हैं जिससे काफी बवाल होगा। वैसे ऐसा लग रहा है कि मेनिया के बाद पंक और मैकइंटायर की जबरदस्त राइवलरी देखने को मिलेगी। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। WrestleMania 40 नाईट 2 में ये मुकाबला फैंस को देखने को मिलेगा।

Quick Links