"रोमन रेंस को पुश देते समय विंस मैकमैहन ने कभी फैंस की नहीं सुनी क्योंकि उन्हें हमेशा अपने ऊपर भरोसा रहता हैं"

रोमन रेंस(Roman Reigns)
रोमन रेंस(Roman Reigns)

रोमन रेंस(Roman Reigns) ने पिछले साल हील टर्न लिया लेकिन इससे पहले वो टॉप बेबीफेस रहे थे। रोमन रेंस को फेस बनाने के लिए विंस मैकमैहन(Vince McMahon) ने बहुत कुछ किया और सबसे ज्यादा पुश उन्हें दिया। फैंस ने भी रोमन रेंस को इसके चलते पसंद नहीं किया था। पूर्व WWE प्रोड्यूसर आर्न एंडरसन ने हाल ही में कहा कि रोमन रेंस को पुश देने के टाइम पर विंस मैकमैहन फैंस के ओपिनियन को नहीं सुना करते थे।

Ad

यह भी पढ़ें: WrestleMania 37 में रोमन रेंस, ऐज और डेनियल ब्रायन के बीच होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक?

रोमन रेंस को लेकर पूर्व WWE प्रोड्यूसर ने कही बड़ी बात

साल 2014 से 2020 तक रोमन रेंस को टॉप फेस बनाने के लिए विंस मैकमैहन ने बहुत जद्दोजहद की थी। फैंस द्वारा हमेशा रोमन रेंस को बू का रिएक्शन भी मिलता था। विंस मैकमैहन इसके बावजूद उन्हें पुश देते थे। पिछले साल SummerSlam में वापसी के बाद रोमन रेंस ने हील टर्न लिया और ये उनका अभी तक का बेस्ट कैरेक्टर रहा है।

साल 2001 से 2019 तक एंडरसन WWE में प्रोड्यूसर के रूप में काम करते थे। ARN podcast में उन्होंने विंस मैकमैहन द्वारा रोमन रेंस की बुकिंग को लेकर बात की।

यह भी पढ़ें: WrestleMania 37 में मैच ना मिलने पर निराश हुआ 35 साल का फेमस सुपरस्टार, WWE पर लगाए आरोप

विंस मैकमैहन से मैंने शुरूआत में ही एक चीज सीख ली थी कि कभी भी बेबीफेस को डाउन मत करो और ये काम तब तक करते रहो जब तक लोग इस चीज को स्वीकार नहीं कर लेते हैं। इसका एक कारण ये भी है कि लोग चीजों में हमेशा अपने आप को ढाल लेते हैं। हम लोगों ने इस थ्योरी को स्वीकार कर लिया था और फैंस की सुनना बंद कर दिया था क्योंकि फैंस जो चाहते हैं वो हमेशा आपसे जरूर कहेंगे।

यह भी पढ़ें: रोमन रेंस को हराने वाले दिग्गज ने बैकी लिंच की WWE में वापसी को लेकर दिया बयान, कहा- फैंस को मिलेगा सरप्राइज

विंस मैकमैहन को 100 प्रतिशत अपने ऊपर भरोसा रहता है और इसलिए फैंस भी उनकी चीजों को स्वीकार करते हैं। रोमन रेंस भी अपना काम विंस मैकमैहन के हिसाब से करते थे। फैंस क्या सोचते हैं ये रोमन रेंस ने भी कभी नहीं सोचा। रोमन रेंस ने कभी किसी चीज की शिकायत नहीं की। रोमन रेंस को जो भी काम दिया जाता था वो उसे करते रहते थे।

रोमन रेंस का इस समय हील रन काफी अच्छा चल रहा है और फैंस इस बात से खुश हैं। वैसे कई लोगों का मानना है कि रोमन रेंस ने तीन साल पहले ही हील टर्न ले लेना चाहिए था लेकिन इस चीज में काफी देरी हो गई है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications