रोमन रेंस ने जब से WWE में वापसी की है तब से उनका जलवा चल रहा है। WWE ने रोमन रेंस के लिए लगातार बड़े प्लान तैयार किए है। पॉल हेमन भी रोमन रेंस के साथ है। हील के तौर पर जे उसो के साथ उनकी फ्यूड ने सभी का दिल जीत लिया था। इस समय वो खतरनाक विलन बने हुए है। ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series में सबसे ज्यादा मैच लड़ने वाले 3 सुपरस्टार्सरोमन रेंस को लेकर बड़ी खबरयूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद रोमन रेंस अपने कजिन भाई जे उसो के साथ ही स्टोरीलाइन पर रहे हैं। अब इनकी स्टोरीलाइन खत्म हो गई है। जे उसो अब रोमन रेंस के साथ आ गए है। ट्राइबल चीफ के तौर पर रोमन रेंस ने अपने आप को स्थापित कर लिया है। "I understand, Uce!" Jey @WWEUsos has physically declared his allegiance to @WWERomanReigns. #SmackDown @WWEDanielBryan pic.twitter.com/7JRmNWuqQt— WWE (@WWE) October 31, 2020रोमन रेंस का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा इसे लेकर लगातार बातें चल रही है। PWTorch के वेड कैलेर ने हाल ही में रोमन रेंस के फ्यूचर प्लान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इस रिपोर्ट में ये कहा गया है कि रोमन रेंस की अगली फ्यूड अब पूर्व चैंपियन डेनियल ब्रायन के साथ सैट की गई है।ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series के 3 सबसे खराब मेन इवेंट्स जिन्हें फैंस भूलना चाहेंगेस्मैकडाउन में जे उसो और डेनियल ब्रायन के बीच कुछ हफ्ते पहले मैच हुआ था। सर्वाइवर सीरीज में क्वालिफाई करने के लिए ये मैच हुआ था। इस मैच में जे उसो की जीत हुई थी। फिर रोमन रेंस आए थे और उन्होंने जे उसो को डेनियल ब्रायन को मारने के लिए उकसाया था। जे उसो ने डेनियल ब्रायन को बुरी तरह मारकर हील टर्न लिया था। इस लिहाज से अब ये तय माना जा रहा है कि रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच अब फ्यूड शुरू होगी। वैसे अभी रोमन रेंस का मैच रैंडी ऑर्टन के साथ सर्वाइवर सीरीज के लिए तय किया गया है। चैंपियन VS चैंपियन मैच इन दोनों के बीच होगा। इससे पहले आने वाली रॉ में ड्रू मैकइंटायर और रैंडी ऑर्टन के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए रीमैच होने वाला है। अगर इस मैच में मैकइंटायर की जीत हो जाती है तो फिर रोमन रेंस के साथ उनका मैच होगा। फिलहाल अब स्मैकडाउन में सभी को इस बात का इंतजार है कि रोमन रेंस को चुनौती कौन देता है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम डेनियल ब्रायन का ही है। ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown में इशारों-इशारों में बताई