मशहूर सेलिब्रिटी ने WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के साथ अनदेखी तस्वीर की शेयर, असली ट्राइबल चीफ को किया एक्नॉलेज

WWE
WWE SummerSlam में रोमन रेंस ने की थी वापसी (Photo: WWE.com)

Bad Bunny Shares Picture With Roman Reigns: ग्रैमी अवॉर्ड विनर बैड बनी (Bad Bunny) लंबे समय से WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं। इस बार उन्होंने रोमन रेंस के साथ अपनी एक बहुत ही खास तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।

Ad

बैड बनी दुनिया में सबसे ज्यादा स्ट्रीम किए जाने वाले सुपरस्टार्स में से एक हैं। WWE में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। WrestleMania 37 में उन्होंने अपना जलवा दिखाया था। मशहूर सेलिब्रिटी बनी ने डेमियन प्रीस्ट के साथ मिलकर द मिज़ और जॉन मॉरिसन को हराया था। इस मैच के जरिए उन्होंने WWE में अपना इन-रिंग डेब्यू किया था।

रोमन रेंस की बहुत इज्जत बैड बनी करते हैं। कई बार वो रेंस की तारीफ कर चुके हैं। SummerSlam 2024 में रोमन ने धमाकेदार वापसी की। मौजूदा समय में वो चर्चा का विषय बने हुए हैं। बनी ने रोमन के साथ एक अपनी अनदेखी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। दोनों खास पोज देते हुए नज़र आ रहे हैं। रेंस का लुक तो बहुत शानदार लग रहा है। इस फोटो के जरिए रेंस को असली ट्राइबल चीफ के रूप में बनी एक्नॉलेज कर रहे हैं।

Ad

WWE में बनी ने बहुत कम मुकाबले लड़े हैं लेकिन उन्होंने सभी को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। Backlash 2023 में डेमियन प्रीस्ट के साथ उनका मुकाबला हुआ था। दोनों के बीच हुए इस मुकाबले ने फैंस का दिल जीत लिया था। बनी ने उम्मीद से ज्यादा बेहतर एक्शन दिखाकर खूब वाहवाही लूटी थी।

रोमन रेंस ने SummerSlam 2024 में वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। उनकी बदौलत कोडी रोड्स ने सिकोआ के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप आसानी से रिटेन की।

WWE SmackDown में रोमन रेंस का दिखा कहर

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में भी रोमन रेंस ने लंबे समय बाद वापसी की। वहां पर भी उनका जलवा देखने को मिला। उन्होंने सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ का बुरा हाल किया। बड़ी बात है कि रेंस ने अभी तक प्रोमो नहीं दिया है। वो सिर्फ एक्शन दिखा रहे हैं। इस हफ्ते होने वाले ब्लू ब्रांड के शो में भी रोमन की एंट्री होगी। वहां पर भी कुछ ना कुछ बवाल वो जरूर करेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications