WWE दिग्गज बतिस्ता का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम हैं। WWE में अपार सफलता उन्होंने हासिल की है। हाली में ट्विटर पर एक फैन ने उनके दमा(अस्थमा) को लेकर सवाल पूछा। WWE दिग्गज ने इसका जवाब भी दिया। यहां ये भी सवाल पूछा गया कि रिंगसाइड में रखे इन्हेलर का वो क्यों प्रयोग करते हैं। यह भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार्स की उम्र (23 से 53 तक): रोमन रेंस, जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने साल के हैं?WWE दिग्गज ने इन सवालों का जवाब भी दिया। बतिस्ता ने कहा कि वो हमेशा रिंग के नीचे इन्हेलर को छिपा के रखते हैं। या फिर रिंगसाइड में जो लोग काम करते हैं उनके पास वो चीज रहती हैं। बतिस्ता ने ट्विटर पर इसका जवाब दिया। I hid inhalers under the ring and with people working around the ring. I’m not kidding. The cold venues were my nightmare. https://t.co/kpAPQ9EKpz— Shadow Person Dave Bautista (@DaveBautista) October 6, 2020WWE दिग्गज बतिस्ता का हमेशा जलवा रहा हैंबतिस्ता को दमा की बीमारी हैं। और इसलिए वो इस चीज का प्रयोग करते थे। फैन ने इसके तहत ही ये सवाल पूछा था। WWE मेन रोस्टर में डेब्यू किए हुए बतिस्ता को दो दशक से ज्यादा का समय हो गया है। ट्रिपल एच की फैक्शन का वो हिस्सा रहे थे। साल 2005 के समय में बतिस्ता एकदम छा गए थे। इस समय सभी की नजरें WWE टीवी पर बतिस्ता के ऊपर रहती थी। रेसलमेनिया 21 में पहली बार बतिस्ता ने ट्रिपल एच को हराकर वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।ये भी पढ़ें: रॉ में हुए खुलासे ने फैंस को किया हैरान, प्रतिक्रियाओं का सैलाब आयाबतिस्सा ने प्रो रेसलिंग में बहुत नाम कमाया। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में भी कदम रखा। हॉलीवुड में भी उनका बहुत बड़ा नाम है। WWE में वो हमेशा आते रहे हैं। रेसलमेनिया 35 का हिस्सा वो अंतिम बार रहे हैं। बतिस्ता की ट्रिपल एच के साथ शानदार स्टोरीलाइन रही है। इसके अलावा देखा जाए तो WWE में कई दिग्गजों के साथ उन्होंने काम किया है। हालांकि पिछले साल उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। फैंस चाहते हैं कि वो रिंग में दोबारा कदम रखें। क्योंकि भी भी उनमें रेसलिंग करने की काफी क्षमता है।बतिस्ता ने रिंग में की अच्छे कैरेक्टर निभाए है। फेस और विलन के तौर पर उन्होंने काफी जल्दी अपना नाम यहां पर कमाया है। WWE में उन्हें पुश भी अच्छा दिया गया। विंस मैकमैहन के काफी करीबी बतिस्ता रहे हैंं। बतिस्ता जैसे रेसलर विंस मैकमैहन को हमेशा पसंद आते हैं। बतिस्ता को रेसलिंग में काफी समय भी हो गया है। दो दशक से ज्यादा का समय उन्होंने रिग में बिताया है। फिलहाल वो हॉलीवुड में काफी व्यस्त हैं।ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने विलन नहीं बनने दिया, 1 जिसके लिए वो न चाहते हुए भी तैयार हो गए