WWE के पूर्व चैंपियन की 2 साल की स्ट्रीक खत्म, WarGames मैच का हिस्सा नहीं होने से लगा झटका

WWE
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

Survivor Series Women's WarGames Match: WWE Raw में इस हफ्ते रिया रिप्ली ने धमाकेदार वापसी कर सभी को चौंका दिया। वो बेबीफेस टीम में शामिल हुईं। बड़ी बात ये है कि Survivor Series 2024 के लिए विमेंस WarGames मैच का ऐलान भी कर दिया गया है। रिप्ली, बियांका ब्लेयर, जेड कार्गिल, इयो स्काई और नेओमी का सामना नाया जैक्स, लिव मॉर्गन, टिफनी स्ट्रैटन, राकेल रॉड्रिगेज़ और कैंडिस लेरे से होगा। मैच ऑफिशियल होने के बाद बुरी खबर पूर्व चैंपियन बेली (Bayley) को लेकर सामने आई।

Ad

साल 2022 में WarGames मैच को मेन रोस्टर में पेश किए जाने के बाद से पहली बार बेली मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं। बेली पहले मैच और पिछले साल विमेंस के 5 ऑन 5 एलिमिनेशन मैच का हिस्सा थीं। अब उनकी 2 साल की स्ट्रीक खत्म हो गई है। हाल ही में उनकी राइवलरी नाया जैक्स के साथ रही थी। सभी को लगा था कि इसके तहत उन्हें विमेंस WarGames मैच में शामिल किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। SummerSlam 2024 में बेली WWE विमेंस टाइटल को नाया के खिलाफ हार गई थीं। Bad Blood में भी दोनों के बीच रीमैच हुआ था। वहां पर भी बेली को सफलता अर्जित नहीं हुई थी।

बेली SmackDown की बड़ी सुपरस्टार हैं। उनका विमेंस WarGames मैच में शामिल होना बनता था। उनके रहने से फैंस मुकाबले को लेकर और ज्यादा उत्साहित हो जाते। WWE ने शायद इस बार उनके लिए कुछ अलग प्लान तैयार किया है।

Ad

WWE में इतिहास रचने से एक कदम दूर बेली

वैसे बेली ने हाल ही में एक बड़ा मुकाम भी हासिल किया है। उन्होंने अपने करियर की 684वीं जीत हासिल कर दिग्गज नटालिया की बराबरी की। उन्होंने ब्लू ब्रांड के पिछले हफ्ते के एपिसोड में यूएस चैंपियनशिप टूर्नामेंट के फर्स्ट राउंड मैच में कैंडिस लेरे और बी-फैब को हराया था। बेली अब एक और जीत के साथ इतिहास रचने को तैयार हैं। वो ऐसा करती हैं तो फिर विमेंस इतिहास में सबसे अधिक जीत के मामले में टॉप पर होंगी। बेली ने साल 2012 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई कारनामे किए। पहले उन्होंने अपना जलवा NXT में दिखाया और फिर मेन रोस्टर में अपार सफलता अर्जित की।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications