5 सुपरस्टार्स जो WWE की पहली विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनकर इतिहास रच सकती हैं

WWE
जानिए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com & X/@SKWrestling_)

Stars Who Can Become First Womens United States Champion: WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने ऐतिहासिक ऐलान किया। उन्होंने विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप का अनावरण कर सभी को बहुत बड़ा तोहफा दिया। ट्रिपल एच (Triple H) ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देकर खुशी जताई। इस टाइटल के जल्द ही बड़ी जंग विमेंस डिवीजन में देखने को मिलेगी। सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि कौन विमेन स्टार पहली यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनेगी। इस आर्टिकल में हम उन पांच सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो WWE की पहली विमेंस यूएस चैंपियन बनकर इतिहास रच सकती हैं।

Ad

#5 क्या WWE सुपरस्टार मीचीन कर पाएंगी कमाल?

Ad

मीचीन ने साल 2018 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद NXT में उन्होंने काम किया। साल 2020 में उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हुई। 2021 में उन्हें रिलीज कर दिया गया। 2022 में उनकी कंपनी में दोबारा वापसी देखने को मिली। मीचीन इस समय SmackDown में काम कर रही हैं। उन्होंने अभी तक WWE में एक भी टाइटल नहीं जीता है। अब कंपनी ने उन्हें पहली विमेंस यूएस चैंपियन बनाकर बड़ा तोहफा देना चाहिए। वो इस चीज को डिजर्व भी करती हैं।

#4 क्या WWE द्वारा बेली के ऊपर जताया जाएगा भरोसा?

Ad

WWE द्वारा जब भी किसी नई चैंपियनशिप का अनावरण किया जाता है तो उसको आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी किसी अनुभवी रेसलर को दी जानी चाहिए। इससे टाइटल काफी जल्द लोकप्रियता हासिल करता है। इस लिहाज से देखा जाए तो बेली के ऊपर कंपनी द्वारा भरोसा जताया जा सकता है। विमेंस डिवीजन में उनका बड़ा नाम है। अनुभव की भी उनके पास कोई कमी नहीं है। वो पहली विमेंस यूएस चैंपियन बनकर इतिहास रच सकती हैं।

#3 क्या WWE स्टार राकेल रॉड्रिगेज़ बन पाएंगी पहली विमेंस यूएस चैंपियन?

Ad

राकेल रॉड्रिगेज़ ने भी अपने काम से सभी को प्रभावित किया है। पिछले महीने WWE Bad Blood इवेंट में उन्होंने धमाकेदार वापसी की थी। तब से वो नई जजमेंट डे के साथ मिलकर काम कर रही हैं। रॉड्रिगेज़ को भी अब बड़े पुश की जरूरत है। रॉड्रिगेज़ ने विमेंस डिवीजन में अपना बड़ा नाम बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। कंपनी ने भी उन्हें ईनाम देना चाहिए। वो पहली विमेंस यूएस चैंपियन बनकर अपने करियर में नया मुकाम हासिल कर सकती हैं।

#2 चेल्सी ग्रीन WWE फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं

Ad

चेल्सी ग्रीन ने पिछले साल जनवरी में WWE में दोबारा वापसी की थी। इसके बाद से उनका काम जबदस्त रहा है। वो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ब्लू ब्रांड में इस समय वो काम कर रही हैं। उन्होंने अपने एक्शन से खूब वाहवाही लूटी है। WWE द्वारा उन्हें भी अभी तक बड़ा पुश नहीं दिया गया है, जबकि वो इस चीज की हकदार हैं। इस बार कंपनी ने उनके बारे में सोचना चाहिए और उन्हें पहली WWE विमेंस यूएस चैंपियन बनाना चाहिए। इससे उनका करियर आगे अच्छा रह सकता है।

#1 लायरा वैल्किरिया ने WWE NXT में किया था अच्छा काम

लायरा वैल्किरिया ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से अभी तक काफी प्रभावित किया है। NXT में पहले उन्हें सफलता मिली। इस साल उन्हें ड्राफ्ट में रेड ब्रांड में चुना गया। मेन रोस्टर में भी उन्होंने बहुत कम समय में अच्छा कार्य किया है। वैल्किरिया उभरती हुई सुपरस्टार हैं। उन्हें अगर अभी से अच्छा मोमेंटम मिल जाएगा तो फिर खूब नाम कमा सकती हैं। वो पहली WWE विमेंस यूएस चैंपियन बनकर अपने करियर को शानदार अंदाज में आगे बढ़ा सकती हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications