WWE Money In The Bank 2021 मैच के विजेता का संभावित नाम सामने आया?

WWE
WWE

WWE रेसलमेनिया बैकलश(WrestleMania Backlash) में बेली(Bayley) का मुकाबला बियांका ब्लेयर(Bianca Belair) के साथ स्मैकडाउन(SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए होने वाला है। Sportskeeda को हाल ही में बेली ने अपना इंटरव्यू दिया और यहां कई बड़े मुद्दों पर उन्होंने बातचीत की। इस इंटरव्यू में दो सुपरस्टार्स के नाम बेली ने बताए जो विमेंस मनी इन द बैंक मैच जीत सकते हैं। कुछ ही महीनों बाद इस पीपीवी का आयोजन होने वाला है और बेली ने इससे पहले ही इसका नतीजा बता दिया है।

ये भी पढ़ें:WWE ने खतरनाक मैच का ऐलान किया, रोमन रेंस का पुराना दुश्मन बना चैंपियन, AEW का हिस्सा बनेंगे ब्रॉक लैसनर?

WWE सुपरस्टार बेली ने दिया बड़ा बयान

विमेंस डिवीजन में बेली का बहुत बड़ा नाम है। बेली ने साल 2019 मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीता था। बेली ने साल 2021 के विजेताओं का नाम भी बता दिया। बेली ने लिव मॉर्गन और रूबी रायट को इस बार का विजेता बताया है।

ये भी पढ़ें:WWE WrestleMania BackLash को लेकर 5 सबसे बड़ी भविष्यवाणियां: खतरनाक सुपरस्टार करेगा चैंपियन पर हमला, बड़ा स्टार नए लुक में आएगा नजर?

youtube-cover

बेली ने विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा मुकाम अभी तक हासिल किया है। साल 2019 के बाद से उनका करियर बहुत ही शानदार रहा है। विमेंस चैंपियन के तौर पर उन्होंने 380 दिन तक अपनी बादशाहत कायम की थी। पिछले साल साशा बैंक्स ने उन्हें हराया था लेकिन इससे पहले रिकॉर्ड कायम इस दिग्गज ने किया था।

ये भी पढ़ें:WWE Rumor Roundup: ब्रॉक लैसनर के वापसी पर अपेडट, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन का करियर क्यों बर्बाद किया जा रहा है?

मनी इन द बैंक पीपीवी बहुत बड़ा होता है और यहां जो भी ब्रीफकेस पर कब्जा जमा लेता है वो इस किसी बड़े टाइटल पर कैश इन कर सकता है। बेली ने भी ये काम दो साल पहले किया था और यहीं से उनका चैंपियनशिप रन शुरू हुआ था। बेली अभी भी बड़े टाइटल मैच का हिस्सा हैं और वो इसे वापस लाने की पूरी कोशिश भी करेंगी। बियांका ब्लेयर इस समय चैंपियन हैं लेकिन इतनी आसानी से वो हार नहीं मानेंगी। बेली और बियांका के मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।