"हमें आपसे नफरत है"- दिग्गज Superstar ने पूर्व चैंपियन को WWE SmackDown में वापसी के बाद दिया कड़ा संदेश

बेली ने सोशल मीडिया पर बियांका ब्लेयर को लेकर मैसेज शेयर किया है
बेली ने सोशल मीडिया पर बियांका ब्लेयर को लेकर मैसेज शेयर किया है

WWE: स्मैकडाउन (SmackDown) के लेटेस्ट एपिसोड में WWE फैंस को एक दमदार चीज़ें देखने को मिली। शो में फैंस को बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) का रिटर्न का भी देखने को मिला। बियांका ब्लेयर करीब दो महीने के बाद WWE में वापस आई है। उनके रिटर्न पर अब डैमेज कंट्रोल (Damage Control) की लीडर बेली (Bayley) ने एक मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Ad

दरअसल, शो के दौरान बियांका ने शार्लेट फ्लेयर को डैमेज कंट्रोल (Damage Control) के हमले से बचाया था। इस दौरान उन्होंने बेली को KOD मूव भी दे दिया था। उनके इस अटैक के बाद बेली ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर किया है। उन्होंने ब्लेयर को कड़ा संदेश देते हुए लिखा,

"इयो स्काई, हम आपको प्यार करते हैं। डकोटा काई, हमने आपको मिस किया। बियांका ब्लेयर, हम आपसे नफरत करते हैं।"
Ad

Bianca Belair ने WWE SmackDown में की दमदार वापसी

SmackDown शो के मेन इवेंट में शार्लेट फ्लेयर का सामना विमेंस चैंपियनशिप मैच में इयो स्काई से हुआ था। इस मैच में एक समय शार्लेट फ्लेयर ने जीत हासिल कर ही ली थी, लेकिन तभी बेली ने मैच में इंटरफेयर कर दिया था। इसका फायदा उठाकर इयो स्काई ने शार्लेट फ्लेयर को पिन कर दिया था। मैच में जीत हासिल करने के बाद बेली और इयो स्काई ने शार्लेट पर अटैक कर दिया। इस दौरान बियांका ब्लेयर ने करीब दो महीने बाद लाइव टीवी पर वापसी की। उन्होंने रिंग में आते ही बेली और इयो स्काई पर अटैक किया

उन्होंने इयो स्काई को KOD हिट करने की कोशिश की लेकिन बेली ने उन्हें बचा लिया था। वहीं, बेली खुद को इस मूव से नहीं बचा पाई और पूर्व विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर ने उन्हें KOD हिट कर दिया था। फैंस बियांका की वापसी से बहुत ज्यादा खुश हैं। वहीं, शो के ऑफ एयर होने के बाद बियांका, कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स के साथ डांस करती हुई भी नज़र आई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE अब किस तरह से बियांका ब्लेयर को आने वाले समय में बुक करता है। उनके आने से विमेंस डिवीजन में फैंस को कई नई स्टोरीलाइंस देखने को मिलेंगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications