SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के इस हफ्ते के एपिसोड के अंत में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) vs इयो स्काई (Iyo Sky) का विमेंस चैंपियनशिप मैच देखने को मिला और मुकाबले के बाद पूर्व चैंपियन की चौंकाने वाली वापसी हुई। यह जबरदस्त मैच साबित हुआ और इस मैच के दौरान दर्शकों का रिएक्शन देखने लायक था। 14 बार की विमेंस चैंपियन यह मैच जीतने के काफी करीब आ गईं थीं।हालांकि, बेली ने दखल देकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसका फायदा उठाकर इयो स्काई इस मैच में शार्लेट फ्लेयर को हराने में कामयाब रहीं। इस मैच के बाद फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला। बता दें, मुकाबले के बाद बेली & इयो स्काई ने फ्लेयर पर खतरनाक हमला कर दिया। इसके बाद बियांका ब्लेयर की 2 महीने बाद WWE टीवी पर चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली। View this post on Instagram Instagram Postबियांका ने वापसी के बाद अपनी पूर्व दुश्मन शार्लेट को बचाते हुए हील स्टार्स पर हमला कर दिया। जब ब्लेयर ने इयो स्काई को KOD देना चाहा तो बेली ने इयो को रिंग के बाहर कर दिया। हालांकि, बेली खुद को नहीं बचा पाईं और बियांका ब्लेयर ने उन्हें KOD देते हुए धराशाई कर दिया। इसके बाद बियांका ब्लेयर ने शार्लेट फ्लेयर को खड़े होने में भी मदद की और देखा जाए तो बियांका की वापसी से ब्लू ब्रांड में नया रोमांच आ गया है।WWE SmackDown में वापसी से पहले Bianca Belair आखिरी बार टीवी पर कब नज़र आई थीं?बियांका ब्लेयर WWE टीवी पर आखिरी बार 18 अगस्त को हुए SmackDown के एपिसोड में नज़र आई थीं। ब्लू ब्रांड के इस एपिसोड में जब बियांका बैकस्टेज इंटरव्यू दे रही थीं तो बेली & इयो स्काई ने उनपर जबरदस्त हमला करते हुए उन्हें चोटिल कर दिया था। यही कारण है कि बियांका ने वापसी के बाद डैमेज कंट्रोल पर खतरनाक अटैक किया है।ऐसा लग रहा है कि ब्लेयर को आने वाले समय में इयो स्काई के खिलाफ WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच मिल सकता है। देखा जाए तो बियांका ब्लेयर ने शार्लेट फ्लेयर को हमले से बचाकर उन्हें अपनी तरफ कर लिया है। अगर शार्लेट WWE में इयो स्काई के खिलाफ संभावित टाइटल मैच में अपने पूर्व प्रतिद्वंदी की मदद करती हैं तो बियांका को एक बार फिर विमेंस चैंपियन बनने से शायद ही कोई रोक पाएगा।