WWE में धमाकेदार वापसी के बाद पूर्व चैंपियन ने फेमस Superstars के साथ मिलकर किया डांस, देखें मजेदार वीडियो 

पूर्व WWE विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर
पूर्व WWE विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर

WWE: बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) की WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड में चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली थी। वापसी के बाद उन्होंने शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) को डैमेज कंट्रोल (Damage Control) के हमले से बचाया था। वहीं, बियांका शो के ऑफ एयर होने के बाद कोफी किंग्सटन (Kofi Kingston) & जेवियर वुड्स (Xavier Woods) के साथ डांस करती हुई दिखाई दीं।

Ad

इस घटना से जुड़ा मजेदार वीडियो एक फैन ने X पर शेयर किया है। बता दें, SmackDown के एक एपिसोड के दौरान डैमेज कंट्रोल द्वारा किए खतरनाक हमले के बाद ब्लेयर दो महीनों के लिए ब्रेक पर चली गई थीं। यही कारण है कि बियांका ब्लेयर वापसी के बाद डैमेज कंट्रोल पर हमला करती हुई दिखाई दीं।

Ad

इस दौरान बियांका ने डैमेज कंट्रोल मेंबर बेली को KOD मूव भी दे दिया था। जब शो खत्म होने के बाद ब्लेयर बैकस्टेज जा रही थीं तो उनका कोफी किंग्सटन & जेवियर वुड्स से सामना हुआ। इसके बाद Raw विमेंस चैंपियन रैंप पर न्यू डे मेंबर्स के साथ डांस करने लगीं।

Bianca Belair ने दो WWE लैजेंड्स को बताया अपना प्रेरणास्रोत

Ad

बियांका ब्लेयर WWE जॉइन करने के बाद सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहीं और वो मौजूदा समय में विमेंस डिवीजन के सबसे प्रमुख सुपरस्टार्स में से एक बन चुकी हैं। बियांका ने हाल ही में खुलासा किया कि बड़े होते हुए चायना और गोल्डबर्ग उनके प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने कहा-

" बड़े होते हुए चायना मेरी सबसे पसंदीदा सुपरस्टार थीं। वो डोमिनेटिंग थीं। उन्होंने मेल सुपरस्टार्स को डोमिनेट किया था। बड़ी और सुंदर। जब मैं बड़ी हो रही थी तो उन्होंने सबसे पहले मेरा ध्यान आकर्षित किया था। मैं गोल्डबर्ग से भी प्रभावित थी। उनमें कुछ खास था। जब वो टीवी पर होते थे, मेरा उन्हीं पर ध्यान होता था। वो काफी शानदार थे। मैं उन्हें लगातार देखा करती थी। यह हमेशा मेरे साथ जुड़ा रहा।"

बता दें, बियांका ब्लेयर ने SummerSlam 2023 में ओस्का और शार्लेट फ्लेयर को हराकर WWE विमेंस चैंपियनशिप जीता था। हालांकि, बियांका ज्यादा समय तक चैंपियन नहीं रह पाईं और थोड़ी देर बाद ही इयो स्काई ने उनपर MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करते हुए टाइटल पर कब्जा कर लिया था

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications