बैकलैश पीपीवी बढ़िया रहा था और इसके बाद Raw के एपिसोड से भी प्रशंसकों को काफी उम्मीदें थी। WWE ने शानदार तरीके से शो को बुक किया। Raw के एपिसोड में WWE टाइटल और Raw विमेंस चैंपियनशिप के साथ ही US चैंपियनशिप भी डिफेंड हुई। ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज जॉन सीना के करियर की 3 सबसे बड़ी उपलब्धियाRaw के इस एपिसोड में कुछ बड़े दिग्गज भी नजर आए। इसके अलावा हॉल ऑफ फेमर ने 6 सालों बाद रिंग में कदम रखा। खैर, शो में कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीज़ें रही। इसलिए हम बात करने वाले हैं Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में।1- अच्छी बात: Raw की डार्क ऑर्डर फैक्शनBetter luck next time, @TozawaAkira.#WWERaw @AngeloDawkins @MontezFordWWE @Erik_WWE @Ivar_WWE @WWETheBigShow pic.twitter.com/MGngQRV4yP— WWE Universe (@WWEUniverse) June 16, 2020Raw में इस समय अकीरा टोजावा अपनी नई फैक्शन को लेकर आए हैं जो निंजा के कैरेक्टर में है। अकीरा के इस ग्रुप में कई सारे स्टार्स है। WWE ने यहां AEW की डार्क ऑर्डर जैसी फैक्शन बनाने की कोशिश की है। कंपनी का ये काफी अच्छा कदम है। देखा जाए तो AEW की डार्क ऑर्डर ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है। अकीरा की ये स्टेबल काफी मनोरंजक साबित हो सकती है। इस ग्रुप में जॉर्डन ओमोगबेहिन (बिग निंजा) का जुड़ना भी बढ़िया रहा। 1- बुरी बात: अपोलो का Raw में चीटिंग से मैच जीतनाTURNABOUT = FAIR PLAY.@WWEApollo picks up the VICTORY over @Sheltyb803 on #WWERaw! pic.twitter.com/bxl6hp29ex— WWE (@WWE) June 16, 2020Raw के एपिसोड में अपोलो क्रूज का शेल्टन बेंजामिन के खिलाफ मैच देखने को मिला था। इस मैच में बेबीफेस अपोलो ने हील सुपरस्टार की तरह रोप का उपयोग करके जीत हासिल की। मैच के पहले MVP से उनकी मुलाकात हुई थी लेकिन उन्होंने MVP की मदद के लिए मना कर दिया था। लग रहा है कि Raw में अपोलो क्रूज जल्द ही MVP और बॉबी लैश्ले के साथ जुड़कर हील बन सकते हैं। ये भी पढ़ें- WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 15 जून, 2020