SmackDown के एपिसोड में कुछ अच्छी चीज़ें देखने को मिली लेकिन शो को उतना खास नहीं कहा जा सकता है। WWE ने SmackDown को अच्छा बनाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह सफल नहीं हुए। कुछ मजेदार सैगमेंट देखने को भी मिले। ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ मैच में जॉन सीना को जबरदस्त बू मिलीइसके अलावा टाइटल चेंज भी हुआ। हर एक एपिसोड की तरह ही SmackDown के एपिसोड की भी अच्छी और बुरी बातें रही। WWE ने कुछ चीज़ों को बढ़िया तरह से बुक किया वहीं कुछ चीज़ों ने निराश किया। खैर, आइए Smackdown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करते हैं। 1- अच्छी बात: SmackDown में एक बड़ा ब्रेकअप एंगल टीज़ किया गया😯 😯 😯 😯#SmackDown #WomensTagTitles @itsBayleyWWE pic.twitter.com/BRuyweaz6Q— WWE (@WWE) June 6, 2020WWE ने बेली और साशा बैंक्स को विमेंस टैग टीम चैंपियंस बनाया है लेकिन इससे उन दोनों स्टार्स के रिश्ते अच्छे नहीं होंगे। विमेंस टैग टीम टाइटल्स उन्हें अलग करने में बड़ा किरदार निभा सकते हैं। WWE ने उन्हें टाइटल्स देकर साफ कर दिया कि विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप्स की वजह से ही दोनों के बीच अनबन होगी और फिर मैच होगा। WWE ने इस एंगल को बुक करके बढ़िया काम किया। 1- बुरी बात: ओटिस और मैंडी हील है या बेबीफेस?.@LaceyEvansWWE takes down @SonyaDevilleWWE... and @WWE_MandyRose is LOVING IT.#SmackDown pic.twitter.com/VGZECLbWdi— WWE (@WWE) June 6, 2020ओटिस और मैंडी रोज़ को WWE बेबीफेस की तरह दिखाना चाहता है और इसी वजह से क्राउड में बैठे स्टार्स से उन्हें चीयर मिल रही है। इसके बावजूद देखा जाए तो दोनों हील स्टार्स की तरह बर्ताव कर रहे हैं। किंग कॉर्बिन का ताज चुराना हील स्टार्स की हरकतों जैसा है। इसके अलावा मैंडी रोज़ का बड़ी स्क्रीन पर आना और सोन्या डेविल का ध्यान भटकाना भी बेबीफेस के लक्षण नहीं है। WWE को साफ तौर पर उन्हें हील या फेस दिखाना चाहिए। ये भी पढ़ें:- 3 WCW सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में बड़ी सफलता हासिल की