एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी के जरिए डब्लू डब्लू ई (WWE) ने बता दिया था कि कंपनी में अभी भी बहुत दम है। कुछ ऐसा ही रॉ की ओर से भी रहा, WWE ने शो के 3 घंटों को बड़े अच्छे से संभाला। स्मैकडाउन किसी भी हाल में रॉ या एक्सट्रीम रूल्स की बराबरी नहीं कर सकती थी। स्मैकडाउन का एपिसोड बुरा नहीं था लेकिन अगर पिछले दो शो से तुलना की जाए तो WWE ने थोड़ा निराश किया है। शो के दौरान कई सारे अच्छे मैच-अप्स और सैगमेंट हुए जिससे फैंस बोर नहीं हुए होंगे। इसके बावजूद भी यह फ्लैगशिप शो के बराबर नहीं था।स्मैकडाउन के एपिसोड में कुछ अच्छी चीज़ें हुई और कुछ बुरी भी। इसलिए हम जानने वाले हैं स्मैकडाउन की 3 अच्छी और 3 बुरी बातों के बारे में।ये भी पढ़ें:- SmackDown के जबरदस्त एपिसोड के बाद फैंस की ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं#1 अच्छी बात: केविन ओवेन्स को स्टोन कोल्ड जैसा पुश मिल रहा हैPer @ShaneMcMahon, @FightOwensFight has been BANNED from the building tonight. #SDLive pic.twitter.com/D9cJ7vhp9x— WWE (@WWE) July 17, 2019देखा जाए तो कोफी किंग्सटन फिलहाल स्मैकडाउन के टॉप स्टार हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से केविन ओवेन्स ने जबरदस्त काम किया है। स्मैकडाउन के ओपनिंग सैगमेंट और मेन इवेंट का हिस्सा थे। केविन ओवेन्स ने शेन मैकमैहन पर जबरदस्त अटैक किया। इसके अलावा WWE भी ओवेन्स को मिल रही चीयर का सही तरह से उपयोग कर रही है। देखकर साफ पता चला रहा है कि ओवेन्स को बड़ा पुश मिल रहा है।#1 बुरी बात: शेन का स्टनर पर बोच (गलती)😂😂😂 Shane McMahon just Botch Kevin Owens Stunner how embarrassing #SDLive pic.twitter.com/veuEGiHQ7N— SlimShauny (@shaunaweome43) July 17, 2019स्मैकडाउन के दौरान शेन मैकमैहन अपना प्रोमो कट कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि मैकमैहन को कोई भी स्टनर नहीं मार सकता। इसके ठीक बाद केविन ओवेन्स को शेन पर स्टनर लगाना था। शेन ने यहां बहुत बड़ा बोच कर दिया। आप ऊपर दी गयी वीडियो में ध्यान से देख सकते हैं। शेन मैकमैहन का यह बोच काफी ज्यादा निराशाजनक था। शायद यह भी कारण है कि WWE को 'बेस्ट इन द वर्ल्ड' को टीवी टाइम देना बंद कर देना चाहिए।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं