WWE Smackdown, 11 अक्टूबर 2019: शो की सबसे अच्छी और बुरी बातें

रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस
रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस

# लगातार एक ही मैच का होना- बुरा

इस बात को नकारा नहीं किंग कॉर्बिन ने पिछले कुछ महीनों से अपने प्रदर्शन में सुधार लाया है। अब चैड गेबल(शॉर्टी गेबल) को भी उनके साथ फ्यूड के कारण ऑन-स्क्रीन आने के ज्यादा मौके मिल रहे हैं।

इस दुश्मनी की सबसे खराब बात यह है कि पिछले 1 महीने से इन दोनों ने किसी और के साथ फाइट नहीं लड़ी है। केवल दिन बदल रहे हैं लेकिन रेसलर नहीं बदल रहे, अब WWE अगर यह सोच रही है कि चैड गेबल का नाम बदल कर इस दुश्मनी को एक नई शुरुआत दी जा सकती है तो यह रणनीति बिल्कुल समझ से परे प्रतीत हो रही है।

यह भी पढ़ें: 9 साल पुराने दुश्मन के साथ क्राउन ज्वेल में लड़ेंगे ब्रॉक लैसनर

# रोमन रेंस बनाम सैथ रॉलिंस- अच्छा

हैल इन ए सैल पीपीवी के मेन इवेंट में जो हुआ उसके बाद फैंस की नाराजगी से बचने के लिए सैथ रॉलिंस को एक नई शुरुआत की जरुरत थी। संभव ही रोमन रेंस के साथ मुकाबले ने रॉलिंस को ऐसा करने में सफलता दिलाई है।

द फीन्ड की एंट्री ने भी अब यूनिवर्सल चैंपियनशिप फ्यूड के प्रति फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रोमन और वायट अब स्मैकडाउन का हिस्सा हैं वहीं सैथ के रेड ब्रांड में रहने के अत्यधिक चांस नजर आ रहे हैं।