TLC पीपीवी के पहले स्मैकडाउन का एपिसोड देखने को मिला। देखा जाए तो डब्लू डब्लू ई (WWE) ने बढ़िया काम किया। शो के दौरान बढ़िया सैगमेंट्स और मैच देखने को मिले। WWE ने TLC में होने वाले मैचों को मुख्य रूप से हाइप करने की कोशिश की।ब्लू ब्रांड के अच्छे एपिसोड में भी कुछ जगह कमी नजर आयी। WWE स्मैकडाउन को और भी ज्यादा बढिया बना सकता था लेकिन कुछ बुरी चीज़ों ने शो का मजा थोड़ा खराब कर दिया। शो में कुछ अच्छी चीज़ें थी और कुछ बुरी भी। इसलिए हम बात करने वाले हैं स्मैकडाउन के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में।#1 अच्छी बात: इलायस ने बेली का मजाक बनायाWe need an Elias vs. The Rock concert at #WrestleMania next year. 😤#SmackDown pic.twitter.com/ws8RCaVko8— R.Dream (@WWERDream1) December 14, 2019इलायस ने कुछ समय पहले ही वापसी की थी। स्मैकडाउन के एपिसोड में बैकस्टेज बेली का इंटरव्यू लिया जा रहा था लेकिन इस दौरान इलायस ने गिटार से इंटरफेयर किया।बेली को यह चीज़ पसंद नहीं आयी और वह पूर्व 24/7 चैंपियन को समझाने गयी। इस दौरान इलायस ने बेली के लिए एक गाना गाया। उन्होंने इस गाने बेली का शानदार तरीके से मजाक बनाया जो एक अच्छी बात रही। फैंस को इलायस का यह गाना जरूर पसंद आया होगा।#1 बुरी बात: लेसी इवांस का नहीं होनाWhen you mess with @SashaBanksWWE, the @WWE #SmackDown Women's Champion @itsBayleyWWE is not far behind. pic.twitter.com/wtHjzAr8ok— WWE on FOX (@WWEonFOX) December 7, 2019लेसी इवांस पर पिछले हफ्ते बेली और साशा बैंक्स द्वारा जबरदस्त अटैक हुआ था। इसके बाद लग रहा था कि वह स्मैकडाउन के एपिसोड में वापसी करेंगी और दोनों हील सुपरस्टार्स से बदला लेंगीं। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। WWE ने उन्हें शो दौरान बुक नहीं किया जो एक बुरी बात रही। अभी वह विमेंस टाइटल की स्टोरीलाइन में है और ऐसे में उनकी अनुपस्थिति पर कई सारे सवाल उठते हैं। WWE ने उन्हें बुक न करके बड़ी गलती की है। ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना हरा नहीं पाए