WWE Raw, अच्छी और बुरी बातें: मौजूदा चैंपियन की चौंकाने वाली हार, फेमस सुपरस्टार की बुकिंग ने किया बहुत ज्यादा निराश

Raw
Raw

2- बुरी बात: लेसी इवांस और रिक फ्लेयर की स्टोरीलाइन

काफी समय से शेमस और रिक फ्लेयर साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनकी दुश्मनी शार्लेट फ्लेयर के साथ देखने को मिल रही हैं। Raw में शार्लेट फ्लेयर और असुका का सामना एक टैग टीम मैच में लेसी इवांस और पेयटन रॉयस से हुआ था। इस मैच का अंत अजीब तरीके से हुआ। दरअसल, लेसी इवांस मैच छोड़कर जाने लगी।

इस दौरान उन्होंने कारण बताते हुए कहा कि वो प्रेग्नेंट है। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। पहले ही स्टोरीलाइन में किसी को रूचि नहीं थी और फैंस इसकी निंदा कर रहे थे। अब WWE ने एक बार फिर स्टोरीलाइन को विवादित बना दिया है। किसी को भी ये एंगल पसंद नहीं आ रहा है क्योंकि लेसी पहले ही शादीशुदा है। खैर, WWE को जल्द ही इस स्टोरीलाइन को खत्म करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स: 15 फरवरी 2021

Quick Links

App download animated image Get the free App now